इस Multibagger Penny Stock में 3 साल में 1 लाख रुपये के बदले मिले 91 लाख रुपये, 2 रुपये शेयर का भाव हुआ 196 रुपये

इस स्टॉक में पिछले 1 हफ्ते में 16 प्रतिशत की तेजी देखी गई

अपडेटेड Dec 18, 2021 पर 9:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ये स्टॉक निवेशकों को 9000 प्रतिशत के करीब रिटर्न दे रहा है

दिग्गज अमेरिकी निवेशक चार्ली मुंगर (Charlie Munger )ने एक बार कहा था कि पैसा खरीदने और बेचने से नहीं बल्कि इंतजार करने से बनता है। वाइस चेयरमैन बर्कशायर हैथवे का यह बयान हैदराबाद स्थित डिजिटल मार्केटिंग कंपनी स्टॉक ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) पर अच्छी तरह से लागू होता है। पिछले तीन वर्षों में, यह penny stock ₹ 2.16 के स्तर से बढ़कर ₹ 195.90 के स्तर पर पहुंच गया है यानी कि ये स्टॉक अपने शेयरधारकों को 9000 प्रतिशत के करीब रिटर्न दे रहा है।

अब जब नया साल शुरू होने वाला है, यह मल्टीबैगर स्टॉक संकेत दे रहा है कि शेयर बाजार के निवेशक 2022 के लिए भी इस स्टॉक पर मल्टीबैगर रिटर्न के रूप में दांव लगा सकते हैं। पिछले एक हफ्ते में इस मल्टीबैगर penny stock ने 5 में से 3 ट्रेडिंग सेशन में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगाया और इसमें 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

Mumbai Omicron: Pfizer vaccine की 3 डोज लेने वाले अमेरिका से लौटे हुए व्यक्ति में मिले ओमीक्रोन के लक्षण


मिंट में छपी खबर के मुताबिक पिछले एक महीने में ये स्टॉक लगभग ₹108 से बढ़कर ₹195.90 के स्तर पर पहुंच गया है, इस अवधि में लगभग 80 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसी तरह, पिछले 6 महीनों में, भारतीय शेयर बाजार में यह मल्टीबैगर स्टॉक ₹12.20 से ₹195.90 के स्तर तक उछल गया है और इस अवधि में इसमें लगभग 1500 प्रतिशत इजाफा देखने को मिला है।

2022 के संभावित मल्टीबैगर penny stocks में से एक के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो अगर एक निवेशक ने एक महीने पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो इसका ₹1 लाख आज ₹1.80 लाख हो जाता। अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख आज ₹16 लाख हो जाता। अगर एक निवेशक ने एक साल पहले इस काउंटर में ₹1 लाख का निवेश करके इसमें बना रहता तो उसका ₹1 लाख आज ₹46 लाख हो गया होता।

इसी तरह, अगर किसी निवेशक ने लगभग 3 साल पहले काउंटर में ₹2.16 पर एक स्टॉक खरीदकर ₹1 लाख का निवेश करके आज तक शेयर में बना रहता तो उसका ₹1 लाख आज ₹91 लाख हो गया होता।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।