इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 3 सालों में दिया 5,695% रिटर्न, एनालिस्ट के मुताबिक और बढ़ेगा ये शेयर

मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल के अर्पण शाह ने कहा कि स्टॉक 3,000-3,250 रुपये की ओर बढ़ रहा है और इस शेयर को 2,050 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 6:27 PM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन इसमें 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखी जबकि स्टॉक पिछले छह दिनों में 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखा चुका है

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में सोमवार को 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई। स्टॉक पिछले छह दिनों से बढ़ रहा है। इस अवधि के दौरान इसमें 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गई है। आज दोपहर 2:21 बजे अहमदाबाद की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयर बीएसई पर 4.7 प्रतिशत बढ़कर 2,524 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

पिछले तीन सालों में इस मल्टी-बैगर में 5,695 प्रतिशत की तेजी आई है।

स्टॉक में आज दो सप्ताह के औसत 1.02 लाख शेयरों की तुलना में 2.39 लाख शेयरों में कुल कारोबार के साथ वॉल्यूम में भी तेजी देखी गई।


टेक्निकल चार्टिस्ट्स का मानना ​​है कि शेयर में पॉजिटिव रुख दिख रहा है।

मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट अर्पण शाह ने कहा, 'स्टॉक 3,000-3,250 रुपये की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शेयर को 2,050 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है।

पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अडानी समूह की कंपनी को श्रीलंका सरकार से 50 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ Manner और Pooneryn में दो पवन परियोजनाओं के लिए अस्थायी मंजूरी मिली थी।

Gainers & Losers: ऐसे 8 स्टॉक्स जिसमें आज 22 अगस्त को दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

इस संबंध में बीएसई ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था।

अडानी ग्रीन ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा "हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कंपनी सामान्य रूप से विभिन्न व्यावसायिक अवसरों की खोज करती रहती है। कृपया ध्यान दें कि इस समय कंपनी को केवल अस्थायी मंजूरी प्राप्त हुई है। लेकिन उसने अभी तक किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया है जिसके लिए किसी भी डिस्क्लोजर की आवश्यकता होगी।"

जून तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल की जून तिमाही के 1,079 करोड़ रुपये की तुलना में 1,701 करोड़ रुपये रही।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।) 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।