Get App

इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को दिया कमाल का रिटर्न, 2022 में 300% का दिखाया उछाल

Multibagger stock: पिछले 1 महीने में यह स्मॉलकैप आईटी स्टॉक 52 रुपये से बढ़कर 141.90 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसने करीब 175 फीसदी का रिटर्न दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 10:26 AM
इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को दिया कमाल का रिटर्न, 2022 में 300% का दिखाया उछाल
2022 में अब तक इस शेयर ने 300 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Multibagger stock: निवेश बाजार में 2022 के मल्टीबैगर खोजने में लगे हुए है। स्मॉलकैप शेयरों की एक अच्छी संख्या इस सूची में शामिल हो चुकी है। जिसमें से कुछ पेनी स्टॉक भी मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुए है। Variman Global Enterprises का स्टॉक एक ऐसा ही स्टॉक है। इस बीएसई पर लिस्टेड आईटी साल्युएंस कंपनी का स्टॉक 2022 में 34.35 रुपये से बढ़कर वर्तमान में 141.90 रुपये प्रति शेयर पर नजर आ रहा है। 2022 में अब तक इस शेयर ने 300 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इस शेयर के इतिहास पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में यह स्टॉक 124 रुपये से बढ़कर 141.90 रुपये पर आ गया है। हफ्ते में इसने 14.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों में से 3 दिन ऐसे रहे है जब इस स्टॉक में अपरसर्किट लगता नजर आया। पिछले 1 महीने में यह स्मॉलकैप आईटी स्टॉक 52 रुपये से बढ़कर 141.90 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसने करीब 175 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़े- दिग्गजों को नजर आ रही निचले स्तरों से उछाल की उम्मीद, आज के टॉप इंट्राडे ट्रेडिंग स्टॉक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

अगर 1 हफ्ते पहले किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 1.14 लाख रुपये मिल रहे होते। इसी तरह अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 1 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो 2.75 लाख रुपये मिल रहे होते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें