Multibagger stock: 2022 के लिए मल्टीबैगर स्टॉक चुनने में लगे निवेशक ऐसे क्वालिटी शेयरों को खोजने में लगे है जो बाजार में हालिया गिरावट के बाद सस्ते में मिल रहे है। जानकारों का कहना है कि ऐसे निवेशकों के लिए Deepak Nitrite लंबी अवधि के नजरिए से एक बेहतर दांव हो सकता है। बाजार दिग्गजों का कहना है कि यह शेयर काफी टूट चुका है और बाजार में एक बार ट्रेंड में बदलाव होने पर इसमें जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। यह केमिकल स्टॉक 2021 का मल्टीबैगर स्टॉक भी साबित हुआ है। इसने लॉन्ग टर्म में अपने शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है।
पिछले 6 महीनों से यह मल्टीबैगर स्टॉक बिकवाली के दबाव में रहा है । पिछले 1 महीने में यह शेयर 2660 रुपये से गिरकर 2058 रुपये के लेवल पर आ गया है और इस अवधि में इसमें करीब 22 फीसदी की गिरावट आई है। वही पिछले 6 महीने में यह करीब 4 फीसदी टूटा है जबकि 2022 में अब तक यह शेयर 2530 रुपये से घटकर 2058 रुपये पर आ गया है। यानी इस अवधि में इसमें 19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
इस भारी गिरावट के बावजूद इस स्टॉक ने 1 साल में 75 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि पिछले 5 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 103.65 रुपये से बढ़कर 2058 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसने करीब 1900 फीसदी का रिटर्न दिया है।
पिछले 10 साल में यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक 15.21 रुपये से बढ़ाकर 2058 रुपये पर आ गया है यानी 10 साल में यह शेयर 135 गुना भागा है।
इस स्टॉक की 10 साल की यात्रा पर नजर डालें तो अगर किसी ने 1 महीने पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपये घटकर 78000 रुपये पर आ जाते। वहीं अगर किसी ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपये घटकर 96000 रुपये पर आ जाते। वहीं अगर किसी ने 1साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसे 1.75 लाख रुपये मिल रहे होते जबकि किसी ने 5 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते और वह अब तक बना रहता तो आज उसे 20 लाख रुपये मिल रहे होते।
इसी तरह अगर किसी ने 10 साल पहले 15.21 रुपये के भाव पर 1 लाख रुपये लगाए होते और वह अब तक इस स्टॉक में टिका रहा होतो तो आज उसको 1.35 करोड़ रुपये मिल रहे होते।
बता दें कि स्टॉक मार्केट के जानकार अभी भी इस स्टॉक पर बुलिश है। इनका मानना है कि निचले स्तरों में इन स्टॉक में जोरदार तेजी आती दिखेगी। च्वाइंस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया का कहना है कि वर्तमान लेवल पर इस शेयर में 2100-2200 रुपये के नियर टर्म टार्गेट के लिए निवेश करना चाहिए। इसके लिए 2000 रुपये पर स्टॉपलॉस जरुर लगाए।