शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
दवा कंपनी सिप्ला के प्रमोटर्स मंगलवार यानी 15 फरवरी को 1,844 करोड़ रुपये में अपनी लगभग 2.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) द्वारा जारी टर्मशीट के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। Cipla के चेयरमैन यूसुफ हमीद और नॉन एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन मुस्तफा हमीद एक ब्लॉक डील के जरिये सिप्ला में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे, जिसके लिए फ्लोर प्राइस 904.8-916.7 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह एनएसई (NSE) पर सोमवार के क्लोजिंग प्राइस 955 रुपये से 5.25 फीसदी तक डिस्काउंट पर है।
सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Foxconn से करार किया है। Vedanta-Foxconn की JV में कंपनी का Majority हिस्सा होगा। Anil Agarwal ही नए JV के चेयरमैन होंगे।
JIO PLATFORMS ने TECH START UP GLANCE में 20 करोड़ DOLLAR यानी करीब 1500 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया है। GLANCE, लॉक मोबाइल स्क्रीन पर PERSONALIZED CONTENT मुहैया कराती है । JIO PLATFORMS के DIRECTOR आकाश अंबानी ने कहा GLANCE के ग्लोबल लॉन्च में मदद मिलेगी।
QIP के जरिये 550 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। QIP का इश्यू प्राइस 0.94% डिस्काउंट के साथ `53.59/शेयर तय किया गया है।
MamaEarth को हेयर कलर ब्रांड BBlunt को 84.5 करोड़ में बेचा।
83 तेजस MK1A एयरक्रॉफ्ट के लिए HAL से ऑर्डर मिला है। Compact Heat Exchanger सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है। Air Cycle Machine के लिए DRDO के साथ काम कर रही।
Zydus की Roflumilast टैबलेट को शेयर्ड एक्सक्लूसिव राइट्स मिले है। US में 180 दिन के लिए शेयर्ड एक्सक्लूसिव राइट्स मिले है। Lungs के इलाज में दवा का इस्तेमाल होता है।