सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
डीलिंग रूम्स में आज डीलर्स ने दो स्टॉक्स सुझाये हैं। उन्होंने दोनो ही स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। पहले स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने इस प्राइवेट बैंक में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने इसमें पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए लक्ष्य के रूप में 1900-1950 के लेवल तय किये हैं। उनका कहना है कि सितंबर सीरीज में इस स्टॉक द्वारा आउटपरफॉर्मेंस किये जाने की उम्मीद है। डीलर्स को लगता है कि प्राइवेट बैंकों में मजबूत रोलओवर है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज एक स्टील स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। डीलर्स ने JSPL में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने स्टॉक पर BTST स्ट्रैटेजी यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को इस स्टॉक में 405-410 रुपये का लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद नजर आ रही है। वहीं आज निचले स्तरों पर शेयर में ताजा खरीदारी भी देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)