टाटा ग्रुप का यह शेयर बना एक्सिस बैंक का इस हफ्ते का टॉप पिक्स, आइए डालते हैं एक नजर

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 1:37 PM
घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने Trent को इस हफ्ते की अपनी टॉप स्टॉक पिक्स में चुना है

Trent Ltd टाटा ग्रुप की कंपनियों में शामिल है। यह भारत के ऑर्गेनाइज्ड रिटेल सेक्टर की शुरुआती कंपनियों में से एक है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने Trent को इस हफ्ते की अपनी टॉप स्टॉक पिक्स में चुना है। Axis Securities का मानना है कि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में भी कंपनी की रिवकरी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में Trent के फैशन बिजनेस में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में भी मजबूत फेस्टिव और वेडिंग सीजन के चलते कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहेगा। जिससे कंपनी कोरोना के मार से उबरते हुए मुनाफे में लौटती दिखेगी।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक पर एक्सपर्ट की खरीदारी की सलाह, जानिए क्या हो आपकी निवेश रणनीति


एक्सिस सिक्योरिटीज ने टाटा ग्रुप कंपनी के इस स्टॉक में 1,180 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इस स्टॉक में सबसे बेहतर निवेश अवधि 6-9 महीने की होगी लेकिन अगर शॉर्ट टर्म निवेशक भी इस स्टॉक में दांव लगाना चाहें तो दांव लगा सकते है। शॉर्ट टर्म में भी इसमें तेजी देखने को मिल सकती है।

Trent के मैनेजमेंट ने इस बात के संकेत दिए है कि वो अपने Zudio फॉर्मेट पर फोकस करेंगे। गौरतलब है कि Zudio format एक वैल्यू फैशन सेगमेंट है जो 15- 25 साल के आयु वर्ग के लोगों को टार्गेट करता है । Zudio इस आयु वर्ग के लिए तमाम फैशनेबल प्रोडक्ट्स किफायती कीमतों पर उपलब्ध करता है। कंपनी के लिए यह काफी मुनाफे वाला फॉर्मेंट है।

इसके अलावा कंपनी का प्रबंधन रेंटल सहित अपनी दूसरी लागतों में कटौती करने पर फोकस कर रही है। जिससे आगे कंपनी के मुनाफे और मार्जिन में सुधार देखने को मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।