टाटा ग्रुप के इस शेयर ने 3 साल में दिया 175% का रिटर्न, एनालिस्ट अभी भी है बुलिश, जानिए क्यों!

जेफरीज का कहना है कि अगले 12 महीने में इस स्टॉक में 960 रुपये से 1060 रुपये का लेवल आसानी से देखने को मिल सकता है। जो वर्तमान लेवल से 28 फीसदी की अपसाइड दिखता है

अपडेटेड Jun 24, 2022 पर 10:48 AM
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने Tata Consumer Products पर 925 रुपये का टारगेट के साथ Buy कॉल दी है।

टाटा ग्रुप के शेयर Tata Consumer Products ने पिछले 5 सालों में शानदार रिटर्न दिया है। बढ़ती महंगाई और कोरोना महामारी की चुनौतियों का भी इस स्टॉक पर कोई असर नहीं पड़ा है। Tata Consumer Products चाय, नमक, मसाले जैसे प्रोडक्ट बेचती है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने हाल में जारी अपने रिपोर्ट में निवेशकों को इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 925 रुपये का टारगेट दिया है। Tata Consumer Products बदलाव की यात्रा वित्त वर्ष 2022 में जारी रही। कंपनी प्रीमियमाइजेशन अपने नेटवर्क के विस्तार और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस कर रही है जिसका आगे इसको फायदा मिलेगा।

शेयर प्राइस हिस्ट्री


23 जून को Tata Consumer Products में 1.28 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी और यह 718.45 रुपये पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में यह शेयर 710 रुपये पर खुला था। वहीं आज के कारोबार की बात करें तो 10.15 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 7.55 रुपये यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 727 के आसपास कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक का 52 वीक लो 650.20 रुपये का है जो इसने 7 मार्च 2022 को हासिल किया था जबकि इसका 52 वीक हाई 889 रुपये का है। पिछले 3 साल में इस स्टॉक में 174.43 फीसदी की रिटर्न दिया है जबकि 5 साल में इसने 375.32 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Tata Consumer Products की स्थापना 1962 में की गई थी। यह एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी है। कंपनी का मार्केट कैप 66019.96 करोड़ रुपये है।

Hot Stocks : शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश

क्या है ब्रोकरेजज की राय

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने Tata Consumer Products पर 925 रुपये का टारगेट के साथ Buy कॉल दी है। वहीं जेफरीज ने इसी महीने इस स्टॉक पर की गई अपने टिप्पणी में कहा था कि टाटा कंज्यूमर की रैली यही नहीं थमने वाली है। जेफरीज का कहना है कि अगले 12 महीने में इस स्टॉक में 960 रुपये से 1060 रुपये का लेवल आसानी से देखने को मिल सकता है। जो वर्तमान लेवल से 28 फीसदी की अपसाइड दिखता है।

एनालिस्ट का कहना है कि कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसका चाय और नमक का कारोबार है। सॉल्ट में टाटा कंज्यूमर की बाजार हिस्सेदारी 38 फीसदी है जबकि पैकेज्ड टी में 22 फीसदी हिस्सेदारी के साथ कंपनी दूसरे नंबर पर है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।