टाटा ग्रुप का यह शेयर कमजोर बाजार में भी 60% भागा, एनालिस्ट को है अभी और तेजी की उम्मीद, जानिए क्यों

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि होटल बिजनेस का आउटलुक काफी अच्छा है। इस स्टॉक में इसके वर्तमान लेवल से 30 फीसदी की तेजी आसानी से देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 3:46 PM
गौरतलब है कि कंपनी द्वारा अपने वर्तमान और नए कारोबार के विस्तार पर फोकस के ऐलान के बाद ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश है।

टाटा ग्रुप की होटल कंपनी Indian Hotels में कोविड -19 के दौर की मुश्किलें कम होने के बाद मजबूत तेजी आती नजर आई है। शानदार ग्रोथ आउटलुक को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने Indian Hotels में निवेश की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि होटल बिजनेस का आउटलुक काफी अच्छा है। इस स्टॉक में इसके वर्तमान लेवल से 30 फीसदी की तेजी आसानी से देखने को मिल सकती है।

बतातें चलें कि Indian Hotels में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की भी होल्डिंग है। 31 मार्च 2022 तक कंपनी में दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 2.12 फीसदी थी।

Aditya Birla AMC के शेयर पर है सिटी को भरोसा, जानिए क्या है टारगेट


गौरतलब है कि कंपनी द्वारा अपने वर्तमान और नए कारोबार के विस्तार पर फोकस के ऐलान के बाद ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश है। मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन होटल के रूम बिजनेस में सालाना आधार पर 80 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है और इसकी औसत ऑक्यूपेंसी रेट 53 फीसदी पहुंच गई है जबकि कंपनी के ARR में सालाना आधार पर 32 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कोरोना वायरस के तीसरी लहर के समाप्ति के बाद कंपनी के ऑक्यूपेंसी रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी तरह कंपनी के फूड और ब्रेवरीज इनकम में सालाना आधार पर 78 फीसदी की बढोतरी देखने को मिली है।

एक दूसरे ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक के टारगेट प्राइस में हल्की कटौती की है और इसके 292 रुपये से घटाकर 284 रुपये कर दिया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि इस स्टॉक में 215.60 रुपये के बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से 29-31 फीसदी की बढ़ोतरी संभव है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।