सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों से बातचीत करके जो जानकारी हासिल की है उसके मुताबिक आज ब्रोकरेज हाउसेज में डीलिंग रूम्स में अपने क्लाइंट्स को एक स्टॉक में बिकवाली और एक स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी गई है। पहले स्टॉक के रूप में डीलिंग रूम्स ने SYNGENE के स्टॉक में बिकवाली करने को कहा है। डीलर्स ने इसमें STBT strategy यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इसमें 10-15 रुपये की गिरावट नजर आ सकती है। इसमें जल्द ही ब्लॉक डील हो सकती है ऐसी बाजार में चर्चा में है।
यतिन ने कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने सरकारी कंपनी के शेयर पर दांव लगाया है। उन्होंने अपने क्लाइंट्स को एनटीपीसी में खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स ने इसमें निचले स्तरों पर खरीदारी करने का सुझाव दिया। डीलर्स को लगता है कि इसमें पोजीशनल टारगेट के रूप में 170 से 175 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। इसमें आज 38 लाख शेयर्स का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )