Get App

इस हफ्ते निफ्टी में 16500 का स्तर मुमकिन, नतीजों, महंगाई और जीडीपी डेटा पर रहेगी बाजार की नजर : एक्सपर्ट्स

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी मे शॉर्ट टर्म में तेजी जारी रहने की उम्मीद है और यह 16550 और 16650 की तरफ जाता नजर आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2022 पर 10:41 AM
इस हफ्ते निफ्टी में 16500 का स्तर मुमकिन, नतीजों, महंगाई और जीडीपी डेटा पर रहेगी बाजार की नजर : एक्सपर्ट्स
एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो बाजार का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर बुलिश नजर आ रहा है

बीते हफ्ते भारतीय इक्विटी बाजार अपनी खोई ताकत फिर से हासिल करता नजर आया। अच्छे ग्लोबल संकेतों और अच्छे मानसून के चलते बाजार 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। एफआई की बिकवाली हल्की पड़ने से भी बाजार जोश में रहा। इसके अलावा कमोडिटी की गिरती कीमतों से भी बाजार सेटीमेंट को सहारा मिला। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1573.91 अंक यानी 2.97 फीसदी की बढ़त के साथ के साथ 54481.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 468.55 अंक यानी 2.97 फीसदी की बढ़त के साथ 16220.6 के स्तर पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि अब आगे बाजार की नजर शुक्रवार से शुरु हुए नतीजों के मौसम पर रहेगी। कंपनियों के प्रदर्शन पर महंगाई के असर और कंपनियों के मैनेजमेंट की कमेंट्री बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा बाजार की नजर ग्लोबल और घरेलू जीडीपी, सीपीआई और इंफ्लेशन के आंकड़ों पर भी रहेगी।

शेयरखान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि पिछले हफ्ते के दौरान निफ्टी में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। इस तेजी में इसने अपनी कई शॉर्ट टर्म बाधाएं तोड़ी हैं जिसमें 16000 का मनोवैज्ञानिक लेवल भी शामिल है। इसने जून के गिरावट के दौरान बने गैप को भरने में सफलता हासिल की है। निफ्टी इस समय काफी अहम लेवल पर पहुंच गया है। इसने अपना डेली अपर बोलिंगर बैंड हासिल करने के साथ ही राइजिंग चैनल का ऊपरी छोर भी हासिल कर लिया है। अगर अब निफ्टी 08 जुलाई का 16275 का हाई पार कर लेता है तो फिर इसमें हमें शॉर्ट टर्म में 16500 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं अगर निफ्टी 16200 का लेवल बचाने में कामयाब नहीं रहता है तो फिर इसमें गिरावट आ सकती है और यह 16050-16000 की तरफ जाता दिख सकता है।

च्वाइस ब्रोकिंग की पलक कोठारी का कहना है कि निफ्टी ने शुक्रवार को 21 और 50-DMA के ऊपर क्लोजिंग की। जिससे अगले सेशन में भी इसमें मजबूती के संकेत नजर आ रहे हैं। निफ्टी के लिए 16100 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 16350 पर पहला रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर यह बाधा टूट जाती है तो निफ्टी में और तेजी आ सकती है। बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिला है। ऐसे में अगर निफ्टी 16200 के ऊपर टिका रहता है तो यह हमें 16500 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें