पिछले हफ्ते बाजार को पॉजिटिव ग्लोबल संकतों, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वौलैटिलिटी के ठंडे पड़ने का फायदा मिलता दिखा। 8 जुलाई को बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर, एफएमसीजी, फार्मा और आईटी स्टॉक्स से बाजार को सपोर्ट मिला। शुक्रवार 8 जुलाई को Sensex 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 54482 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी करीब 90 अंकों की बढ़त के साथ 16221 के स्तर पर बंद हुआ था। छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी आई थी। मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
बाजार की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाला इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)4.2 फीसदी की गिरावट के साथ 18.40 के स्तर पर आ गया जिससे शुक्रवार को तेजड़ियों को बड़ी राहत मिली। पिछले कारोबारी दिन L&T, Speciality Restaurants, Kajaria Ceramics और CarTrade Tech के शेयरों में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था।
Larsen & Toubro के शेयर शुक्रवार को मजबूत बढ़त के साथ खुलकर 4.7 फीसदी की बढ़त हासिल करते हुए 1687.45 के स्तर पर बंद हुआ था। इसने डेली चॉर्ट पर मजबूत वॉल्यूम के साथ एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। यहां तक की पिछले लगातार 3 हफ्तों के हायर हाई और हायर लो के साथ इसका वीकली सेटअप भी मजबूत था।
Kajaria Ceramics भी शुक्रवार को बढ़त के साथ ओपनिंग की थी। कारोबार के अंत में ये 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 1027.50 के स्तर पर बंद हुआ था। इसने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था। इसका वाकली सेटअप भी मजबूत था।
CarTrade Tech के शेयरों में भी शुक्रवार को जोरदार ऐक्शन रहा था। ये स्टॉक भी 3.6 फीसदी की बढ़त के साथ 673.4 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने भी बुलिश और वीकली दोनों चार्ट पर बुलिश फार्मेशन बनाया था। पिछले हफ्ते के दौरान ये शेयर 14 फीसदी भागा था।
Speciality Restaurants भी शुक्रवार को 7 फीसदी की बढ़त के साथ 133 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है Axis Securities के राजेश पालवीया की राय।
Larsen & Toubro : इस स्टॉक में अभी भी तेजी के ट्रेंड कायम हैं। इसमें नई खरीद भी की जा सकती है। जिसके पास है वे इसमें बने रहे। 1615-1550 का स्टॉप लॉस रखें। शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 1,780-1,850 का स्तर मुमकिन है।
Kajaria Ceramics : इस स्टॉक में भी तेजी के ट्रेंड कायम हैं। इसमें नई खरीद भी की जा सकती है। जिसके पास है वे इसमें बने रहे। 980-940 का स्टॉप लॉस रखें। शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 1100-1150 का स्तर मुमकिन है।
CarTrade Tech : इस स्टॉक में अभी भी तेजी के ट्रेंड कायम हैं। इसमें नई खरीद भी की जा सकती है। जिसके पास है वे इसमें बने रहे। 610-570 का स्टॉप लॉस रखें। शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 800-860 का स्तर मुमकिन है।
Speciality Restaurants : इस स्टॉक में अभी भी तेजी के ट्रेंड कायम हैं। इसमें नई खरीद भी की जा सकती है। जिसके पास है वे इसमें बने रहे। 122-115 का स्टॉप लॉस रखें। शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 150-165 का स्तर मुमकिन है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)