Top 10 trading ideas: अगले 3-4 हफ्तों में इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई, न चूके नजर

Bharat Electronics में 207 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 260-280 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करने की सलाह है। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 8.5-17 फीसदी की तेजी संभव है

अपडेटेड Apr 11, 2022 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
Graphite India में 544 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 614 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करने की सलाह है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 8 फीसदी की तेजी संभव है।

8 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स- निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। शुक्रवार को आई आरबीआई पॉलिसी उम्मीद के अनुरुप रही। इससे बाजार को सपोर्ट मिला। इसके अलावा ग्लोबल संकेत भी अच्छे थे जिसके चलते पिछले हफ्ते की मंदी हरे निशान में हुई। दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में पिछले हफ्ते 3.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं निफ्टी 50 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 17,784 के स्तर पर बंद हुआ।

सबसे अच्छी बात यह रही कि निफ्टी 17,600 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। जानकारों का मानना है कि अब 17,600 का यह स्तर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट का काम कर सकता है। वहीं ऊपर की तरफ हाल के हाई 18,100 पर इसके लिए रजिस्टेंस नजर आ रहा है। इन दोनों लेवलों के ऊपर या नीचे किसी भी तरह ब्रेक मिलने पर ही बाजार की दिशा साफ होगी। इसके अलावा इंडेक्स अपने 50 DMA (17,140), 100 DMA (17,307) और 200 DMA (17,131) के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है।


Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि आज से चालू हफ्ते में 17600 और उसके बाद 17400 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। जब तक निफ्टी इन स्तरों के नीचे नहीं जाता तब तक गिरावट पर खरीद की रणनीति पर कायम रहने की सलाह होगी। अगर निफ्टी 17,900 का स्तर पार कर लेता है तो फिर इसमें हमें मजबूती के पहले संकेत मिलेंगे।

पिछले हफ्ते कुछ मुश्किलों के बावजूद बाजार अपने अहम सपोर्ट स्तरों को बचाए रखने में कामयाब रहा और बाजार में एक ऐसी क्लोजिंग देखने को मिली जिससे आगे के लिए उम्मीद बरकरार रखी। ऐसे में हम कह सकते है कि अंत भला तो सब भला।

चालू हफ्ता छोटा कारोबारी हफ्ता होगा। इस हफ्ते हमें सेंसेक्स -निफ्टी में किसी बड़े मूव की उम्मीद नहीं है। बाजार में इस समय 18,000 – 18,100 तक की सीमित बढ़त देखने को मिल सकती है लेकिन पिछले हफ्ते ब्रॉडर मार्केट में जिस तरह चुनौति पूर्ण माहौल में भी तेजी बनाए रखी। उसमें निवेशकों को सलाह होगी कि वो इंडेक्स से बाहर मिड और स्मॉलकैप शेयरो पर फोकस करें।

दिग्गजों के सुझाए पसंदीदा कॉल, जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई

HDFC Securities के नागराज शेट्टी की पसंद

Equitas Holdings: Buy | LTP: Rs 119.4 | इस स्टॉक में 111 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 132 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 10.5 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

National Fertilizers: Buy | LTP: Rs 60.60 | इस स्टॉक में 56 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 67.50 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 11.4 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

Bombay Dyeing and Manufacturing Company: Buy | इस स्टॉक में 99.50 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 118 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 10.8 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की पसंद

Cholamandalam Investment and Finance Company: Buy | LTP: Rs 741.75 | इस स्टॉक में 680 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 850-900 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 14.6-21.3 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

UPL: Buy | LTP: Rs 809.75 | इस स्टॉक में 780 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 865-900 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 7-11 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

Hot Stocks-मिड और स्मॉलकैप पर करें फोकस, आज की 2 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें हो सकती है डबल डिजिट कमाई

GEPL Capital के पुष्कराज शाम कनितकर की पसंद

ITC: Buy | LTP: Rs 267.8 | इस स्टॉक में 242 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 325 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 21 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

Bharti Airtel: Buy | LTP: Rs 762 | इस स्टॉक में 742 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 900 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 18 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

Voltas: Buy | LTP: Rs 1,317.6 | इस स्टॉक में 1,220 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,581 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 20 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।

Hem Securities की आस्था जैन की शॉर्ट टर्म पिक्स

Bharat Electronics: Buy | LTP: Rs 240 |इस स्टॉक में 207 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 260-280 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करने की सलाह है। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 8.5-17 फीसदी की तेजी संभव है।

Havells India: Buy | LTP: Rs 1,268 | इस स्टॉक में 1,170 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,425 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करने की सलाह है। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 12.4 फीसदी की तेजी संभव है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।