Hot Stocks-मिड और स्मॉलकैप पर करें फोकस, आज की 2 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें हो सकती है डबल डिजिट कमाई

चालू हफ्ता छोटा कारोबारी हफ्ता होगा। इस हफ्ते हमें सेंसेक्स -निफ्टी में किसी बड़े मूव की उम्मीद नहीं है

अपडेटेड Apr 11, 2022 पर 11:53 AM
Story continues below Advertisement
पिछले हफ्ते कुछ मुश्किलों के बावजूद बाजार अपने अहम सपोर्ट स्तरों को बचाए रखने में कामयाब रहा और बाजार में एक ऐसी क्लोजिंग देखने को मिली जिससे आगे के लिए उम्मीद बरकरार रखी

Sameet Chavan, Angel On

पिछले सोमवार को HDFC ट्विन्स के मर्जर की खबर ने इन दोनों शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और इसका पॉजिटिव असर पूरे बाजार पर देखने को मिला। जिसके चलते निफ्टी ओर बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिली। हालांकि उसके बाद के कारोबारी सत्रों में बाजार की तेजी थमती नजर आई और तीन कारोबारी सत्रों में बाजार में अच्छी मुनाफा वसूली देखने को मिली। फिर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में फिर रकवरी आई और निफ्टी 17,800 के थोड़ा ही नीचे बंद हुआ।

पिछला हफ्ता (April 4-8) भारतीय बाजारों के लिए काफी अहम रहा। एचडीएफसी ट्विन्स के मर्जर की खबर के साथ बाजार ने हफ्ते की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ की जबकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आरबीआई की पॉलीसी मीट ने इस शो की शानदारा बंदी की। हालांकि ये भी सही है कि पिछले सोमवार को जिस तरह से बाजार की शुरुआत हुई थी, अगले कारोबारी सत्रों में वो बात नहीं रही। एक दिन की असामान्य तेजी के बाद अगले दिन से बाजार में मुनाफा वसूली हावी हो गई। सौभाग्य से मॉनीटरी पॉलीसी आने के बाद बाजार ने इसको अपना थम्सअप दिया और हफ्ते की क्लोजिंग हरे निशान में हुई।


TCS Q4 Preview:नतीजों के मौसम की शुरूआत, आइए जानते हैं कैसे रह सकते हैं आज आने वाले TCS के नतीजे

आज से चालू हफ्ते में 17600 और उसके बाद 17400 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। जब तक निफ्टी इन स्तरों के नीचे नहीं जाता तब तक गिरावट पर खरीद की रणनीति पर कायम रहने की सलाह होगी। अगर निफ्टी 17,900 का स्तर पार कर लेता है तो फिर इसमें हमें मजबूती के पहले संकेत मिलेंगे।

पिछले हफ्ते कुछ मुश्किलों के बावजूद बाजार अपने अहम सपोर्ट स्तरों को बचाए रखने में कामयाब रहा और बाजार में एक ऐसी क्लोजिंग देखने को मिली जिससे आगे के लिए उम्मीद बरकरार रखी। ऐसे में हम कह सकते है कि अंत भला तो सब भला।

चालू हफ्ता छोटा कारोबारी हफ्ता होगा। इस हफ्ते हमें सेंसेक्स -निफ्टी में किसी बड़े मूव की उम्मीद नहीं है। बाजार में इस समय 18,000 – 18,100 तक की सीमित बढ़त देखने को मिल सकती है लेकिन पिछले हफ्ते ब्रॉडर मार्केट में जिस तरह चुनौति पूर्ण माहौल में भी तेजी बनाए रखी। उसमें निवेशकों को सलाह होगी कि वो इंडेक्स से बाहर मिड और स्मॉलकैप शेयरो पर फोकस करें।

आज की 2 शॉर्ट टर्म कॉल्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Graphite India: Buy | LTP: Rs 569.30 | इस स्टॉक में 544 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 614 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करने की सलाह है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 8 फीसदी की तेजी संभव है।

SBI Life Insurance Company: Buy | LTP: Rs 1,160.45 | इस स्टॉक में 1,120 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,210 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करने की सलाह है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 4 फीसदी की तेजी संभव है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।