मार्च सिरीज के लिए टॉप 10 शॉर्ट टर्म कॉल्स, जिनमें 2-4 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

निवेशकों को सलाह होगी कि किसी एक दिन के उछाल से उत्साहित ना हो। वर्तमान स्थितियों पर नजदीकी से नजर बनाए रखें और अपनी पोजिशन हल्की रखें.

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 12:08 PM
Story continues below Advertisement
केनरा बैंक में 195 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 270 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 24 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है.

25 फरवरी को बाजार में लगातार 7 दिनों की गिरावट थमती नजर आई। यह मार्च सीरीज का पहला दिन भी था। मार्च सीरीज के इस पहले दिन बाजार 2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद सेंसेक्स-निफ्टी के साथ ही मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी कमजोरी देखने को मिली है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमते भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार होती नजर आई है। बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी बाजार से 19,843 करोड़ रुपये की निकासी की है।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि शुक्रवार की बाजार की तेजी बाजार के लिए एक खुश करने करने वाली खबर हो सकती है। लेकिन निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 16700-16800 पर बड़ी बाधा बनी हुई है। इसके ऊपर टिके रहना निफ्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके ऊपर की किसी तेजी को शॉर्ट टर्म में बड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा और लोअर हाईज से कमजोरी आती नजर आ सकती है। निफ्टी के लिए 16500 के स्तर पर इमीडिएट रजिस्टेंस है।

एंजल वन के समीत च्वहाण का कहना है कि डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर नजर डालें तो निफ्टी हमें 16900 के आसपास स्थित 200 SMA के नीचे फिसलता नजर आया है क्योंकि यह ब्रेकअवे के साथ हुआ है। ऐसे में अगर निफ्टी मजबूती के साथ 16,800 –17,000 का लेवल फिर से हासिल नहीं कर लेता तब तक ट्रेडरों के लिए बाजार में चुनौती बनी रहेगी और नियर टर्म में ऐसा तभी होगा जब रूस और यूक्रेन का तनाव घटेगा और जब तक ऐसा नहीं होता तब तक मुश्किलें कायम रहेंगी।


फिलहाल निफ्टी के लिए 16,400 और फिर उसके बाद 16,200 पर इमीडिएट सपोर्ट है। हालांकि यहां से स्थितियां खराब होती हैं तो निफ्टी हमें 16000 के नीचे भी जाता नजर आ सकता है। हमें इस बात पर नजर रखनी होगी कि अब आगे क्या होगा। जब तक रूस और यूक्रेन को लेकर स्थितियां साफ नहीं होती तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निवेशकों को सलाह होगी कि किसी एक दिन के उछाल से उत्साहित ना हो। वर्तमान स्थितियों पर नजदीकी से नजर बनाए रखें और अपनी पोजिशन हल्की रखें।

हम यहां आपको एक्सपर्ट्स के सुझाए 10 टॉप ट्रेडिंग आइडियाज दे रहे हैं जिनमें 3-4 हफ्ते में डबल डिजिट कमाई हो सकती है-

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की पंसद

Tech Mahindra: Buy | LTP: Rs 1,389.7 | इस स्टॉक में 1,320 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,575 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 13 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Trent: Buy | LTP: Rs 1,070.10 | इस स्टॉक में 950 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,200 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 12 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

वर्तमान जियोपोलिटिकल तनाव में अगर 16000 के नीचे फिसलता है Nifty तो कतई न घबराएं, क्वालिटी शेयरों में करें खऱीद, आगे होगी मजबूत कमाई

Canara Bank: Buy | LTP: Rs 218.45 | इस स्टॉक में 195 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 270 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 24 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

HDFC Securities के नंदीश शाह की पसंद

Timken India: Buy | LTP: Rs 2,061.35 | इस स्टॉक में 1,950 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,270 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 10 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Mahindra Holidays and Resorts: Buy | LTP: Rs 209.60 | इस स्टॉक में 195 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 235 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 12 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Blue Star: Buy | LTP: Rs 1,057 | इस स्टॉक में 1,000 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1200 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 14 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

5paisa.com के रूचित जैन की पसंद

Havells India: Sell | LTP: Rs 1,168.40 | इस स्टॉक में 1,180 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,100 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 6 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals: Buy | LTP: Rs 546.40 | इस स्टॉक में 505 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 618 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 13 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

LKP Securities के रूपक डे की पसंद

Amara Raja Batteries: Buy | LTP: Rs 553.10 | इस स्टॉक में 534 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 620 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 12 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals: Buy | LTP: Rs 546.4 | इस स्टॉक में 518 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 621 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 14 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।