Top trading ideas: ये 10 स्टॉक शॉर्ट टर्म में करा सकते हैं ताबड़तोड़ कमाई, पोर्टफोलियो में करें शामिल

Muthoot Finance में 950 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1214 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
Muthoot Finance में 950 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1214 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है

पिछले शुक्रवार को बाजार में करीब 2 फीसदी की राहत रैली देखने को मिली। 7 दिनों की लगातार बिकवाली के बाद शुक्रवार को बाजार 16,750 के आसपास सपोर्ट ले कर आगे बढ़ता दिखा। लेकिन शुक्रवार की पुलबैक रेली के बाद सोमवार को बाजार में एक बार फिर कमजोरी हावी हो गई। ऑटो, बैंकिंग, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में की कमजोरी ने बाजार पर अपना असर दिखाया। पिछले 13 कारोबारी सत्रों में निफ्टी 14 सितंबर को बनाए गए अपने 18091 के हाई से 1200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखा चुका है।

वहीं आज यानी मंगलवार 04 अक्टूबर को ग्लोबल बाजारों के मंगल संकेतों से भारतीय बाजारों में गहरी हरियाली देखने को मिल रही है। निफ्टी 350 अंक उछलकर 17200 के ऊपर दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी में 1000 अंकों से ज्यादा का उछाल दिख रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी 2 फीसदी की जोरदार तेजी है।

फिन निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन NBFCs में जोरदार तेजी है। अच्छे Q2 अपडेट के बाद M&M FINANCE 11 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। IDFC और L&T फाइनेंस में भी 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल है। बाजार में आज IT और मेटल शेयरों का जलवा देखने को मिल रहा है। दोनों इंडेक्स में करीब 2 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। IT शेयर नैस्डेक में तेजी से दौड़े हैं। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से मेटल शेयरों की भी ताकत बढ़ी है।


ऐसे में आइए बाजार जानकारों से जानते हैं ऐसे 10 स्टॉक्स जिनमें अगले 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Reliance Securities के जतिन गोहिल की पसंद

ACC: Buy | LTP: Rs 2,415.65 | एसीसी में 2,313 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 2,785 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 15 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Persistent Systems: Buy | LTP: Rs 3,241 | Persistent Systems में 3092 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 3923 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 21 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Muthoot Finance: Buy | LTP: Rs 1,040 |Muthoot Finance में 950 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1214 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में ये स्टॉक 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की पसंद

Aegis Logistics: Buy | LTP: Rs 271.1 | इस स्टॉक में 254 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 300 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 11 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

GlaxoSmithKline Pharmaceuticals: Buy | LTP: Rs 1424.4 | इस स्टॉक में 1,370 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,500-1,575रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 5-10 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Trent: Buy | LTP: Rs 1,420 | इस स्टॉक में 1,350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,500-1,600 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 6-13 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Adani group stocks: टेक्निकल इंडीकेटर दे रहे ट्रेंड बदलने के संकेत, आगे और गिरावट की आशंका

HDFC Securities के सुभाष गंगाधरन की पसंद

Federal Bank: Buy | LTP: Rs 118.75 | इस स्टॉक में 112 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 132 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 11 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Dixon Technologies: Buy | LTP: Rs 4,371.6 | इस स्टॉक में 4,110 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 4,900 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Sun TV Network: Buy | LTP: Rs 508.85 | इस स्टॉक में 495 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 535 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 5 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

5paisa.com के रुचित जैन की पसंद

Bharti Airtel: Buy | LTP: Rs 800 | इस स्टॉक में 768 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 838-856 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 5-7 फीसदी की रिटर्न देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।