Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
विज्ञान सावंत के मुताबिक ओवर ऑल चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि निफ्टी ने कुछ दिन पहले कंसोलीडेशन ब्रेक आउट दिया है। अब आने वाले दिनों में निफ्टी में 17663 औप फिर 17843 का स्तर देखने को मिल सकता है
10 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1061.88 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 768.45 करोड़ रुपए की खरीदारी की
10 अगस्त के कारोबार में बाजारमें काफी उतार-चढ़ाव रहा। दिन भर दायरे में कारोबार के करने के बाद बाजार आज मिलाजुला बंद हुआ। अच्छी बात ये रही कि निफ्टी आज 17500 को बचाने में कामयाब रहा। बाजार को मेटल, चुनिंदा बैंक और ऑटो स्टॉक्स से सपोर्ट मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 36 अंक गिरकर 58817 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 10 अंक की बढ़त के साथ 17535 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी ने डेली चार्ट पर हैंगिंग मैन जैसा पैटर्न बनाया।
GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी अपना हायर टॉप-हायर बॉटम बनाए रखने में कामयाब रहा और 17500 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। ये शॉर्ट टर्म से मीडियम टर्म के लिए मजबूत पॉजिटिव अंडरटोन बने रहने का संकेत है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी बाजार में तेजी के संकेत दे रहा है।
विज्ञान सावंत के मुताबिक ओवर ऑल चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि निफ्टी ने कुछ दिन पहले कंसोलीडेशन ब्रेक आउट दिया है। अब आने वाले दिनों में निफ्टी में 17663 औप फिर 17843 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17175 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें हमें और गिरावट आ सकती है।
10 अगस्त के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty मिड कैप इंडेक्स 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, Nifty स्मॉल कैप इंडेक्स 0.35 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17463और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17391 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17586 फिर 17638 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 38161और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 38034 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38409 फिर 38530 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 23.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अगस्त सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 19.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17800 की स्ट्राइक पर 10.57 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18200 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.93 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18400 पर भी 89950 कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17300 और फिर 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 24.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अगस्त सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 23.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17500 की स्ट्राइक पर 21.81 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17500 पर भी 2.37 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16300 पर 1.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17300 और फिर 16100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Indian Oil Corporation, HDFC Bank, TCS, HCL Technologies और Ambuja Cements के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
10 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1061.88 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 768.45 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
11 अगस्त को NSE पर 2 स्टॉक Balrampur Chini Mills और Delta Corp F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
44 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 44 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Tata Chemicals,City Union Bank, Aarti Industries, Hindalco Industries और Coromandel International के नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 44 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Whirlpool of India, Balrampur Chini Mills, Astral, Persistent Systems और SBI Life Insurance Company के नाम शामिल हैं।
64 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 64 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें MRF, ICICI Prudential Life, Indus Towers, Indian Oil Corporation और GNFC के नाम शामिल हैं।
41 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 41 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Gujarat Gas, Escorts Kubota, IDFC First Bank, Bharti Airtel और Piramal Enterprises के नाम शामिल हैं।
आज आने वाले नतीजे
Apollo Hospitals Enterprise, Aster DM Healthcare, Aurobindo Pharma, Bata India, Bharat Forge, Gujarat Ambuja Exports, Greaves Cotton, Garden Reach Shipbuilders & Engineers, Himadri Speciality Chemical, KNR Constructions, Page Industries, The Phoenix Mills, Puravankara, Quess Corp, Sapphire Foods India, Shilpa Medicare, Spencers Retail, Sunteck Realty, Trent, Vipul Organics और Wonderla Holidays के नतीजे 11 अगस्त यानी आज आएंगे।
खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर
Coal India,Tata Consumer Products,Eicher Motors,Oil India,Indian Railway Catering and Tourism Corporation,Mahindra & Mahindra,CESC और PB Fintech में नतीजों या खबर की वजह से एक्शन रहेगा। इन पर 11 अगस्त में कारोबार में नजर रखें।
बल्क डील
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)