10 अगस्त के कारोबार में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। दिन भर दायरे में कारोबार के करने के बाद बाजार आज मिलाजुला बंद हुआ। अच्छी बात ये रही कि निफ्टी आज 17500 को बचाने में कामयाब रहा। बाजार को मेटल, चुनिंदा बैंक और ऑटो स्टॉक्स से सपोर्ट मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 36 अंक गिरकर 58817 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 10 अंक की बढ़त के साथ 17535 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी ने डेली चार्ट पर हैंगिंग मैन जैसा पैटर्न बनाया।
