गुरुवार 16 जून 2022 को बाजार में मंदी के डर से कोहराम मचता नजर आया। बजार नो कल कारोबारी दिन की शुरुआत जोश के साथ की थी लेकिन कारोबार के अंत में दिवाली की तरह शुरू हुआ बाजार मोहरर्म में बदल गया। भारतीय बाजार कल करीब 2 फीसदी टूटकर बंद हुआ। निफ्टी कल 15400 का अपना मनोवैज्ञानिक सपोर्ट लेवल तोड़ता नजर आया। सेंसेक्स कल 1046 अंक गिरकर 51400 के करीब बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 332 अंक गिरकर 15300 के करीब बंद हुआ था। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स कल लाल निशान में बंद हुए थे। मेटल और फार्मा इंडेक्स साल के निचले स्तर पर बंद हुए थे। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली थी। IT,एनर्जी, ऑटो इडेक्स भी 2 फीसदी से ज्यादा गिरे थे।
