Get App

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

27 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1278.42 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1184.47 करोड़ रुपए की खरीदारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2022 पर 7:16 AM
Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 15789 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15746 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 15901 फिर 15970 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

पॉजिटिव ग्लोबल संकेत और अधिकांश सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर 27 जून को बेंचमार्क इंडेक्स 0.80 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। कल बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। Sensex 433 अंकों की बढ़त के साथ 53161 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 133 अंकों की बढ़त के साथ 15832 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल एक बियरिश कैंडल बनाया डेली चार्ट पर एक बियरिश बेल्ट होल्ड जैसे पैटर्न से मिलता है।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि टेक्निकली ये ऐक्शन एक गैप अप ओपनिंग के बाद मार्केट में उथलपुथल वाले दौर की ओर संकेत करता है। ऊपर की तरफ 15800 पर स्थित अहम ओवरहेड रजिस्टेंस (पोलैरिटी में बदलाव के नियमों के मुताबिक) पार हो गया है। लेकिन इस अपसाइड ब्रेकआउट के बाद और आगे बढ़ने के लिए ताकत का अभाव और ओपनिंग के बाद के रेंजबाउंड ऐक्शन से तेजी जारी रखने को बुल्स के प्रयास असफल हो सकते हैं। अपसाइड ब्रेकआउट के दौरान ऊपर की तरफ टिके रहने में आई मुश्किलों से इस बात के संकेत मिलते हैं कि बाजार में ऊपरी स्तरों से गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर निफ्टी 15900 के ऊपर मजबूती दिखाता है तो फिर ये तेजी 16200 तक जा सकती है।

कल दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 index कल 1 फीसदी की तेजी हासिल करने में कामयाब रहा था। वहीं, Smallcap 100 index 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। हालांकि जानकारों का कहना है वोलैटिलिटी इंडेक्स का 20 के ऊपर बना रहना बुल्स की तुलना में बीयर्स के लिए ज्यादा अनुकूल है। कल के कारोबार में फीयर इंडेक्स इंडिया विक्स (India VIX)2.2 फीसदी बढ़कर 21 के लेवल पर पहुंचता दिखा था।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें