1 दिन की तेजी के बाद कल के कारोबार में बाजार एक बार फिर से मंदड़ियों के पकड़ में जाता दिखा। 22 जून को बाजार 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल सेंकेतों और चौतरफा बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। Sensex कल 700 अंकों से ज्यादा यानी 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 51823 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 225.50 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 15413 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था।
