Trade setup : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

ऑटो शेयरों में आज भी एक्शन दिख सकता है। Hero Moto की गाड़ियां महंगी होंगी। 1 जुलाई से कंपनी की गाड़ियों के दाम 3000 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे

अपडेटेड Jun 24, 2022 पर 8:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 15631-15691 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 15727-15767 है। वहीं, इसके लिए 15535-15463 पर पहला बेस फिर उसके बाद 15417-15386 पर दूसरा बड़ा बेस है

ब्याज दरों में बढ़ोतरी और ग्लोबल मंदी के डर के बावजूद कल के कारोबार में भारतीय बाजार हरे निशान में बंद हुए। कल का दिन भारी उतार-चढ़ाव वाला दिन था। निफ्टी भारी उतार-चढ़ाव के बीच 15,500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 443.19 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 52,265.72 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 143.35 अंक यानी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 15556.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी 289 अंक बढ़कर 33135 के स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार जानकारों का कहना है कि दलाल स्ट्रीट के वर्तमान पैटर्न से बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के साथ तेजी के संकेत दिख रहे हैं। बुधवार की कमजोरी के बाद बाजार में दिखी तेजी एक पॉजिटिव संकेत हो सकती है। डेली चार्ट पर 15367 के डे लो के एक स्मॉल हायर बॉटम फार्मेशन हो सकता है। अगर आज के कारोबारी सत्र में भी तेजी आती है तो इसकी पुष्टि होगी।

कमजोर बाजार में भी डटकर खड़े रहे ऑटो स्टॉक्स, जानिए क्या आगे भी कायम रहेगी ये मजबूती


LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कल भारी उठापटक देखने को मिली लेकिन कारोबार के अंत में यह हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। डेली चार्ट पर निफ्टी पिछले दिन के गिरावट के बाद मजबूत वापसी करता दिखा। डेली RSI पॉजिटिव डायवर्जेंन दिखा रहा है। नियर टर्म में बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत दिख रहे हैं। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,400 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी 15,400 के नीचे फिसलता है तो बाजार में और बिकवाली देखने को मिल सकती है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 15,600/15,800 पर रजिस्टेंस है।

Kotak Securities के सहज अग्रवाल का कहना है कि निफ्टी का ट्रेड कमजोर बना हुआ है। इसके लिए 15,870 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। जब तक निफ्टी इस लेवल को तोड़कर ऊपर नहीं जाता है तब तक इसमें कमजोरी बनी रहेगी। शॉर्ट टर्म में भारी उतार-चढ़ाव कायम रहेगा। बाजार पर दबाव कायम रहने की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में अच्छे मौके भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चुनिंदा ऑटो , बैकिंग और मिडकैप एनर्जी स्टॉक अच्छे नजर आ रहे हैं लेकिन मेटल स्टॉक्स पर दबाव जारी रहेगा।

यहां आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

ग्लोबल बाजारों के संकेत मिलेजुले हैं। एशियाई बाजार सुस्त दिख रहे हैं। डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की नरमी है। लेकिन SGX निफ्टी में 70 अंकों से ज्यादा की तेजी है। कल अमेरिकी बाजारों में भी अच्छी रिकवरी दिखी थी। कल नैस्डैक 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था। कल भारी उठापटक के बीच अमेरिकी बाजार में तेजी लौटती दिखी थी। अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। कॉपर 16 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। 5.2 फीसदी कि गिरावट के साथ कॉपर 3.739 डॉलर तक लुढ़क गया है। मंदी के डर से इंडस्ट्रियल मेटल बाजार पर दबाव बना है।

गेहूं का भाव 946 डॉलर के नीचे लुढ़क गया है। ये 1 साल में 25 फीसदी टूटा है। उधर EU ने यूक्रेन को उम्मीदवार का दर्जा दिया है। वहीं, जर्मनी में नेशनल गैस इमरजेंसी प्लान का दूसरा चरण शुरू किया गया है। रूस ने Nord Stream 1 से जर्मनी की गैस सप्लाई 60 फीसदी घटाई है।

उधर Brussels एयरलाइंस की 300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द की गई हैं। कर्मचारियों की हड़ताल वजह से फ्लाइट रद्द हुईं हैं। British Air के कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में वोट डाले हैं। British Airways के कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में हैं। एयरलाइंस के कर्मचारी

आय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Accenture के नतीजे अनुमान से अच्छे, गाइडेंस घटाया

Accenture ने तीसरी तिमाही में मिले-जुले नतीजे पेश किए हैं। 7 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ के साथ रेवेन्यू अनुमान से बेहतर रहा है। हालांकि कंपनी ने चौथी तिमाही के लिए रेवेन्यू और मुनाफे दोनों का गाइडेंस घटाया है। बाजार की नजर आज ITकंपनियों पर रहेगी।

LME पर मेटल में तेज गिरावट

मेटल शेयरों पर फोकस रखें। LME पर कॉपर 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 16 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। निकल, जिंक, एल्यूमीनियम में भी कमजोरी है। मंदी की आशंका से मेटल कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

हीरो मोटो बढ़ाएगी दाम

ऑटो शेयरों में आज भी एक्शन दिख सकता है। Hero Moto की गाड़ियां महंगी होंगी। 1 जुलाई से कंपनी की गाड़ियों के दाम 3000 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे।

गेहूं के दाम नरमी से BRITANNIA,JUBILANT FOOD को फायदा

BRITANNIA, JUBILENT FOOD, MRS.BECTOR जैसी कंपनियों में आज एक्शन दिख सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं के दाम में गिरावट जारी है। ये अपने हाई से 25 फीसदी टूटा है।

FII और DII आंकड़े

23 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2319.06 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2438.31 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी में आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 15631-15691 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 15727-15767 है। वहीं, इसके लिए 15535-15463 पर पहला बेस फिर उसके बाद 15417-15386 पर दूसरा बड़ा बेस है। अमेरिकी बाजारों में 200 WEMA के ऊपर कंसोलिडेशन अच्छा है। DIIs के खरीदारी के आंकड़े FIIs की बिकवाली से ज्यादा हैं। एक्सपायरी अच्छी रही है। 15500-15300 पर मजबूत पुट राइटिंग देखने को मिली है। 15700-800 पर कॉल राइटर्स जमे हुए हैं। निफ्टी के 15510 के ऊपर रहने तक लॉन्ग रहे और गिरावट पर खरीदारी करें। निफ्टी 15631 के पार निकला तो इसमें मोमेंटम बढ़ेगा। 15691-727 पार हुआ तो कॉल राइटर्स मुश्किल में फंसेंगे। पहला बेस टूटे तभी शॉर्ट के बारे में सोचें।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक में आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 33360(10DEMA)-33660 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 33829(20DEMA)-34020 है। वहीं, इसके लिए 32896-32721 पर पहला बेस फिर उसके बाद 32610-32470 पर दूसरा बड़ा बेस है। बैंक निफ्टी में मोमेंटम नहीं बन पा रहा है। 33030 के ऊपर रहने तक लॉन्ग रहें और गिरावट पर खरीदें। 33360 (10DEMA)के ऊपर निकलने पर ही असली मजबूती देखने को मिलेगी। 33360 निकला तो 33660-829-34020 तक चढ़ सकता है। पहले बेस के नीचे आने पर ही शॉर्ट के बारे में सोचें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।