ब्याज दरों में बढ़ोतरी और ग्लोबल मंदी के डर के बावजूद कल के कारोबार में भारतीय बाजार हरे निशान में बंद हुए। कल का दिन भारी उतार-चढ़ाव वाला दिन था। निफ्टी भारी उतार-चढ़ाव के बीच 15,500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 443.19 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 52,265.72 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 143.35 अंक यानी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 15556.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी 289 अंक बढ़कर 33135 के स्तर पर बंद हुआ था।
