बाजार इस समय मजबूती के साथ खड़ा दिख रहा है। पिछले कारोबारी दिन यानी 29 जुलाई को बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी 17100 को मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ था। यूएस फेड की की तरफ से दरों में बहुत आक्रामक बढ़ोतरी न करने के संकेत से बाजार में एफआईआई की खरीदारी भी लौटी है। बाजार का सेंटीमेंट सुधरने से बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी है। जिसके चलते 29 जुलाई के BSE Sensex 712 अंक यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 57570 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 229 अंक यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 17158 के स्तर पर बंद हुआ।
