14 जुलाई को बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन मंदी के दबाव में रहे। निफ्टी कल अपने 20-डे ईएमए (15,950) के नीचे बंद हुआ। अमेरिका में महंगाई आंकडें अपने 41 सालों के हाई पर रहे जिसके चलते ग्लोबल बाजार पर दबाव बढ़ता दिखा। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी रहा। जून में अमेरिका में महंगाई दर 9.1 फीसदी पर रही है। टेक्नोलॉजी,चुनिंदा बैंक और फाइनेंशियल को साथ ही FMCG शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया।
