Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
13 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4164.01 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2814.50 करोड़ रुपए की खरीदारी की
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 14, 2022 पर 7:34 AM
14 जून को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें RBL Bank और Delta Corp के नाम शामिल हैं
13 जून को भारतीय बाजारों में भारी दबाव देखने को मिला। अमेरिका में महंगाई आंकड़ों के उम्मीद से भी ज्यादा ऊंचे रहने, कमजोर रुपए और एफआईआई की भारी बिकवाली ने बाजार सेंटीमेंट को खराब कर दिया। कल के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस में 2-4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। Sensex कल 1,457 अंक यानी 2.68 फीसदी टूट कर 52847 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 427 अंक यानी 2.64 फीसदी टूट कर 15774 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर निचले स्तरों पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ लॉन्ग निगेटिव कैंडल बनाता दिखा है। टेक्निकली इस पैटर्न से मार्केट में एक चालू डाउनवर्ड ट्रेंड और 16,700 के आसपास स्थित सपोर्ट से एक डाउनसाइड ब्रेकआउट की कोशिश का संकेत मिलता है। लॉन्ग लोअर शैडो के फार्मेशन से निचले स्तरों से हल्की खरीदारी आने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी अब 15,650-15,700 के स्तर के आसपास सपोर्ट लेता नजर आ रहा है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है।
निफ्टी के 15,700 के अहम सपोर्ट के आसपास होने और एक अनफिल्ड वीकली ओपनिंग डाउनसाइड गैप के बनने से इस बात की भी संभावना नजर आ रही है कि अगले 2-3 कारोबारी सत्रों में 15,500-15,400 के निचले स्तरों से एक ऊपर की तरफ उछाल भी देखने को मिल सकता है।
कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयर भी दबाव में थे। निफ्टी मिडकैप 2.9 फीसदी टूटकर बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 3.9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। मार्केट वौलेटिलिटी को मापने वाला इंडिया विक्स भी 14.25 फीसदी की बढ़त के साथ 22.37 के स्तर पर पहुंच गया है जो बुल्स के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 15677 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15579 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 15879 फिर 15984 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 33153 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 32900 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 33716 फिर 34027 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 25.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जून सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 20.22 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16000 की स्ट्राइक पर 18.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
15800 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 7.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16000 पर भी 6.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17500 और फिर 16800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
16000 की स्ट्राइक पर 34.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जून सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 15500 पर सबसे ज्यादा 31.65 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 15000 की स्ट्राइक पर 28.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
14500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 15800 पर भी 3.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 15700 पर 3.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
16000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16200 और फिर 14900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें United Breweries, TCS, HDFC, ICICI Lombard General Insurance और Infosys के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
13 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4164.01 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2814.50 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
14 जून को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें RBL Bank और Delta Corp के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
4 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 4 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Honeywell Automation, Siemens, Pidilite Industries और PI Industries के नाम शामिल हैं।
95 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें ONGC, Birlasoft, Bajaj Finserv, Whirlpool of India और Hindustan Aeronautics के नाम शामिल हैं।
95 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें RBL Bank, Bharat Forge, Bank Nifty, Ramco Cements और Crompton Greaves Consumer Electricalsके नाम शामिल हैं।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 6 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Bajaj Auto, Marico, Nestle India, Syngene International, Ipca Laboratories और Britannia Industries के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)