13 जून को भारतीय बाजारों में भारी दबाव देखने को मिला। अमेरिका में महंगाई आंकड़ों के उम्मीद से भी ज्यादा ऊंचे रहने, कमजोर रुपए और एफआईआई की भारी बिकवाली ने बाजार सेंटीमेंट को खराब कर दिया। कल के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस में 2-4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। Sensex कल 1,457 अंक यानी 2.68 फीसदी टूट कर 52847 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 427 अंक यानी 2.64 फीसदी टूट कर 15774 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था।
