Get App

स्ट्राइड्स फार्मा, पीरामल एंटरप्राइज़ेज़ और बिड़लासॉफ्ट और पॉलीकैब ने अब तक कराई जोरदार कमाई, अब क्या करें, निकलें या बने रहें?

कल के कारोबार पर नजर डालें तो कल Strides Pharma Science, Birlasoft और Piramal Enterprises फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के पहले, दूसरे और चौथे सबसे बड़े गेनर रहे थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2021 पर 11:38 AM
स्ट्राइड्स फार्मा, पीरामल एंटरप्राइज़ेज़ और बिड़लासॉफ्ट और पॉलीकैब ने अब तक कराई जोरदार कमाई, अब क्या करें, निकलें या बने रहें?
Birlasoft में भी तेजी के संकेत बने हुए है। आने वाले सेशन में यह शेयर हमें 583 रुपये की तरफ जाता दिख सकता है।

हफ्ते के पहले दिन कल बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे । दुनिया के अहम केंद्रीय बैंकों की मीटिंग के पहले बाजार सर्तक नजर आ रहे है। 13 दिसंबर को सेसेंक्स 500 अंक टूटकर 58,283 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 143 अंक टूटकर 17,368 केस्तर पर बंद हुआ था।

कल के कारोबार में दिग्गज शेयरों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों पर दबाव था। निफ्टी मिडकैप 0.25 फीसदी और स्म़ॉलकैप 0.11 फीसदी टूटकर बंद हुआ था। बाजार की आज की चाल पर नजर डालें तो आज भी बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 117.95 अंक यानी 0.68 फीसदीकी गिरावट के साथ 17,250.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वही सेसेंक्स 354.84 अंक यानी 0.61 फीसदी टूटकर 57,928.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बाजार में फार्मा को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे है।

कल के कारोबार पर नजर डालें तो कल Strides Pharma Science, Birlasoft और Piramal Enterprises फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के पहले, दूसरे और चौथे सबसे बड़े गेनर रहे थे। Strides Pharma Science 6.24 फीसदी की बढ़त के साथ 489.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं Birlasoft 5.29 फीसदी की बढ़त के साथ 504.35 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि Piramal Enterprises 3.63 फीसदी की बढ़त के साथ 2,746.30 रुपये और Polycab India 2.98 फीसदी बढ़कर 2,545.30 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें