पिछले हफ्ते बाजार को पॉजिटिव ग्लोबल संकतों, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वौलैटिलिटी के ठंडे पड़ने का फायदा मिलता दिखा। 8 जुलाई को बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर, एफएमसीजी, फार्मा और आईटी स्टॉक्स से बाजार को सपोर्ट मिला। शुक्रवार 8 जुलाई को Sensex 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 54482 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी करीब 90 अंकों की बढ़त के साथ 16221 के स्तर पर बंद हुआ था। छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी आई थी। मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
