Get App

Trade Spotlight | Trent, IFB Industries, JSW Steel पर आज क्या हो निवेशकों की रणनीति?

ये स्टॉक 1,200 रुपये के ऊपर बना रहता है तो इसमें 1,300-1,345 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2022 पर 12:09 PM
Trade Spotlight | Trent, IFB Industries, JSW Steel पर आज क्या हो निवेशकों की रणनीति?
इस स्टील स्टॉक में ट्रेडर्स के लिए 670 रुपये स्तर महत्वपूर्ण होगा और इसमें 700-715 रुपये तक तेजी बनी रह सकती है

बाजार ने 17 मार्च को लगातार दूसरे सत्र में मजबूत प्रदर्शन किया क्योंकि बुल्स ने अपना दबदबा बनाए रखा। निफ्टी आईटी को छोड़कर एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स 2-3 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। सेक्टर की बात करें तो निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 3.13 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी ऑटो में बढ़त देखने को मिली जो कि क्रमशः 2.77 प्रतिशत और 2.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

बाजार में जो स्टॉक ऐक्शन में थे, उनमें ट्रेंट (Trent) भी शामिल रहा रहा, जिसमें फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट में सबसे ज्यादा लगभग 8 प्रतिशत बढ़त रही और ये 1,262 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ; JSW Steel, Nifty50 पर तीसरा सबसे बड़ा गेनर रहा जो 4.56 प्रतिशत बढ़कर 685 रुपये पर बंद हुआ; वहीं IFB Industries लंबे समय के बाद 13 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 997 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

इन तीनों शेयरों में गुरुवार को लगातार दूसरे सत्र में तेजी जारी रही।

इन 3 शेयरों में आज यानी सोमवार को कारोबार के दौरान क्या करना चाहिए इस पर कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान (Shrikant Chouhan of Kotak Securities) ने निवेशकों को सुझाव दिये हैंः

सब समाचार

+ और भी पढ़ें