कल के कारोबार में बैंकिंग, फाइनेंसियल्स और चुनिंदा ऑटो शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। कल का दिन बेंचमार्क इंडेक्सों के लिए कंसोलीडेशन का दिन रहा। ट्रेडरों की नजर रूस-यूक्रेन युद्ध (Ukraine-Russia war)से जुड़ी खबरों पर लगी रही। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। बैंक और फाइनेंसियल्स और ऑटो शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया था। कल के कारोबार में Sensex 89 अंक गिरकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 23 अंक गिरकर 17,223 के स्तर पर बंद हुआ था। लेकिन इसने ओपनिंग लेवल से ऊपर बंद होते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था।
