24 अगस्त को बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। हालांकि अगस्त एक्सपायरी के पहले बाजार में उठापटक भी देखने को मिली थी। सेंसेक्स कल 54 अंकों की बढ़त के साथ 59,085 के स्तर पर बंद हुआ था तो निफ्टी 27 अंको की तेजी के साथ 17,605 के स्तर पर बंद हुए था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था। कल की रिकवरी में ब्रॉडर मार्केट की भी अच्छी भागीदारी रही थी। निफ्टी मिड और स्मॉल कैप में 0.7 फीसदी और 0.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। कल के कारोबार में वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX भी 3.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18.43 के स्तर पर आता दिखा। इससे बुल्स के लिए स्थितियां बेहतर होती नजर आई।
कल के कारोबार में Can Fin Homes, Ujjivan Financial Services और Tejas Networks में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। Can Fin Homes कल के कारोबार में फ्यूचर्स एंड ऑप्शन सेगमेंट का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। ये स्टॉक कल 7 फीसदी की बढ़त के साथ 636 के स्तर पर बंद हुआ था।
इसी तरह Ujjivan Financial Services भी कल 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 196 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Tejas Networks भी कल 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 525 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए आनंद राठी के जिगर एस पटेल से जानते हैं कि अब इन शेयरों में क्या करना चाहिए।
वीकली चार्ट पर ये शेयर अपने 660-670 के रजिस्टेंस के आसपास आता दिख रहा है। दो महीनों में इस शेयर में 56 फीसदी की तेजी आ चुकी है। अगर किसी के पास ये स्टॉट है तो उसको 660 और 670 रुपए के बीच कुछ मुनाफा वसूली कर लेनी चाहिए। लेकिन वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक में नई खरीदारी की सलाह नहीं होगी।
Ujjivan Financial Services
इस स्टॉक में तेजी के संकेत कायम है। वर्तमान स्तरों पर भी छोटी-छोटी किस्तों में खरीदारी की जा सकती है। 180 रुपए के आसपास मिलने पर और खरीदारी करें। आगे इस शेयर में 255 रुपए का लक्ष्य मुमकिन है। इस खरीद के लिए 165 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएं।
ये स्टॉक काफी भाग चुका है। अब 530-550 के रेंज में मुनाफावसूली करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)