Get App

Trade Spotlight: कल इन शेयरों ने मचाया धमाल, जानिए क्या आगे भी जारी रहेगा इनका कमाल

Can Fin Homes कल के कारोबार में फ्यूचर्स एंड ऑप्शन सेगमेंट का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। ये स्टॉक कल 7 फीसदी की बढ़त के साथ 636 के स्तर पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2022 पर 10:44 AM
Trade Spotlight: कल इन शेयरों ने मचाया धमाल, जानिए क्या आगे भी जारी रहेगा इनका कमाल
Ujjivan Financial Services भी कल 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 196 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था

24 अगस्त को बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। हालांकि अगस्त एक्सपायरी के पहले बाजार में उठापटक भी देखने को मिली थी। सेंसेक्स कल 54 अंकों की बढ़त के साथ 59,085 के स्तर पर बंद हुआ था तो निफ्टी 27 अंको की तेजी के साथ 17,605 के स्तर पर बंद हुए था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाया था। कल की रिकवरी में ब्रॉडर मार्केट की भी अच्छी भागीदारी रही थी। निफ्टी मिड और स्मॉल कैप में 0.7 फीसदी और 0.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। कल के कारोबार में वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX भी 3.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18.43 के स्तर पर आता दिखा। इससे बुल्स के लिए स्थितियां बेहतर होती नजर आई।

कल के कारोबार में Can Fin Homes, Ujjivan Financial Services और Tejas Networks में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। Can Fin Homes कल के कारोबार में फ्यूचर्स एंड ऑप्शन सेगमेंट का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा था। ये स्टॉक कल 7 फीसदी की बढ़त के साथ 636 के स्तर पर बंद हुआ था।

Singtel भारती एयरटेल में अपनी 3.3% हिस्सेदारी भारती टेलीकॉम को बेचेगी, 1.6 अरब डॉलर में होगी डील

इसी तरह Ujjivan Financial Services भी कल 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 196 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Tejas Networks भी कल 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 525 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें