Get App

Trade Spotlight: शुक्रवार को Wonderla Holidays और DCB Bank ने दिखाई जोरदार तेजी, अभी बने रहें या निकलें?

Wonderla Holidays 12 फीसदी की बढ़त के साथ 378 रुपए पर बंद हुआ था। इसने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लार्ज बुलिश कैंडल बनाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2022 पर 10:37 AM
Trade Spotlight: शुक्रवार को Wonderla Holidays और DCB Bank ने दिखाई जोरदार तेजी, अभी बने रहें या निकलें?
Poonawalla Fincorp भी करीब 6 फीसदी की बढ़त लेकर 303.75 के स्तर पर बंद हुआ था। ये इसका 29 अप्रैल के बाद का हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल था।

26 अगस्त को बाजार में लगातार चौथे दिन कंसोलीजडेशन देखने को मिला। कमजोरी ग्लोबल संकेतों के बीच यूएस फेड चेयरमैन के महंगाई को लेकर ब्याज दरों पर आए बयान ने बाजार पर निगेटिव असर दिखाया। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त ने भी मार्केट सेंटीमेंट को चोट पहुंचाई।

पिछले कारोबारी दिन यानी 26 अगस्त को Sensex 59 अंक बढ़कर 58834 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 36 अंकों की बढ़त के साथ 17559 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने क्लोजिंग से नीचे बंद होते हुए डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया था। 26 अगस्त को छोटे-मझोले शेयरों ने अपनी तेजी कायम रखी थी। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

यहां हम आपके लिए ऐसे तीन स्टॉक लेकर आए हैं जिनमें 26 अगस्त को काफी अच्छा ऐक्शन देखने को मिला था। इनमें से Wonderla Holidays 12 फीसदी की बढ़त के साथ 378 रुपए पर बंद हुआ था। इसने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लार्ज बुलिश कैंडल बनाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें