प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने 29 जुलाई को निजी इक्विटी निवेशकों - कार्लाइल ग्रुप और एडवेंट इंटरनेशनल (Carlyle Group and Advent International) से 1.1 अरब डॉलर (8,900 करोड़ रुपये) की राशि जुटाने की घोषणा की। दोनों पीई फर्मों ने इक्विटी और वारंट के मिक्स के रूप में प्राइवेट बैंक में प्रत्येक ने 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की।
