Dealing Rooms में आज दो दिग्गज शेयरों में हुई खरीदारी 1 शेयर में जल्दी दिखेगा 10 रुपये का उछाल

डीलर्स ने आज इस ऑटो स्टॉक में 1080-1100 रुपये के टारगेट के लिए पोजीशनल बाईंग की सलाह दी है

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 8:03 PM
Story continues below Advertisement
इस स्टॉक में आज घरेलू फंड्स द्वारा फ्रेश बाईंग भी देखने को मिली है जिसके चलते डीलर्स को लगता है कि इसमें 8 से 10 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेज अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


ITC

डीलर्स ने आज आईटीसी के स्टॉक में बुलिश राय दी है। यतिन ने डीलिंग रूम्स से सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने आईटीसी में BTST Strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में जल्द ही 8-10 का उछाल देखने को मिल सकता है। इस शेयर में सितंबर सीरीज में 18 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। वहीं आज इस काउंटर में घरेलू फंड्स द्वारा फ्रेश बाईंग भी देखने को मिली है।

M&M FINANCE और TORRENT PHARMA पर ब्रोकरेजेज से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

TVS MOTOR

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने ऑटो स्टॉक पर खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को टीवीएस मोटर के स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 1080-1100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 4% का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है और फ्रेश लॉन्ग भी बनते हुए दिखे हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।