Get App

2-3 हफ्तों में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2022 पर 10:39 AM
2-3 हफ्तों में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत
ट्रेंट में 1025 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1346 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

विज्ञान सावंत, जीईपीएल कैपिटल

वीकली चार्ट पर निफ्टी तीन हफ्तों के हाई पर टिका हुआ है जो बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है। डेली चार्ट पर हमें निफ्टी हायर टॉप और हायर बॉटम बनाता नजर आ रहा है। वहीं, निफ्टी पिछले चार दिनों से 20 डे मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। दूसरे इंडीकेटरों पर नजर डालें तो डेली टाइम फ्रेम पर स्थित RSI हायर टाप हायर बॉटम बना रहा है। RSI 50 के ऊपर बना हुआ है जो पॉजिटिव मूवमेंट का संकेत है। अब निफ्टी के लिए 16172 पर पहला रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो फिर ये हमें 16580 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

TVS MOTOR, HINDALCO और SHREE CEMENT पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों की निवेश राय

नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15724 पर सपोर्ट नजर आ रहा है जो इसका 20-DMA भी है। इसके बाद अगला सपोर्ट 15511 पर दिख रहा है जो इसका स्विंग लो भी है। वहीं अगर निफ्टी 15724 के नीचे फिसल जाता है तो फिर बाजार में और कमजोरी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें