Vedanta ने गुरुवार को सूचित किया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग अगले हफ्ते 19 जुलाई 2022 को होगी। जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी के शेयरों पर दूसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव को विचार और मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
Vedanta ने गुरुवार को सूचित किया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग अगले हफ्ते 19 जुलाई 2022 को होगी। जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी के शेयरों पर दूसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव को विचार और मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
कंपनी ने आगे सूचित किया है कि अगर इस बोर्ड मीटिंग में अंतरिम लाभांश को मंजूरी मिल जाती है तो इसके लिए 27 जुलाई 2022 रिकॉर्ड डेट होगी। इसका मतलब यह है कि इनके पास 27 जुलाई 2022 तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हीं को यह अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी सूचित किया है कि 30 जून 2022 को समाप्त कंपनी के पहले तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद अगले 48 घंटों तक कंपनी के सिक्योरिटीज में कारोबार के लिए ट्रेडिंग विंडों बंद रहेंगे।
बताते चलें कोई भी लिस्टेड कंपनी अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा कंपनी के शेयर धारकों को डिविडेंड के तौर पर वितरित करती है। वेदांता लगभग हर तिमाही में अपने शेयर धारको को अंतरिम डिविडेंड के जरिए कैश वितरित करती रही है। साथ ही कंपनी साल के अंत में फाइनल डिविडेंड और तमाम मौकों पर स्पेशल डिविडेंड देने के लिए भी जानी जाती है।
वेदांता के बोर्ड ने इसके पहले 31.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दर से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। जिसका भुगतान मई 2022 को हो भी गया है।
वेदांता ने पिछले हफ्ते सूचित किया था कि वह कर्ज के बोझ से जूझ रहे Athena Chhattisgarh Power Ltd को 564.67 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करेगी। इस कंपनी के लिक्विडेशन की प्रक्रिया पिछले साल मार्च में शुरु हुई थी।
वेदांता के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो पिछले 1 साल में यह शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूटा है। जबकि 2022 में अब तक इस स्टॉक में करीब 36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं इस अवधि में सेंसेक्स में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।