Get App

Vedanta की अगले हफ्ते होने वाली बोर्ड मीटिंग में दूसरे अंतरिम डिविडेंड का हो सकता है ऐलान, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट

वेदांता के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो पिछले 1 साल में यह शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूटा है। जबकि 2022 में अब तक इस स्टॉक में करीब 36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं इस अवधि में सेंसेक्स में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2022 पर 11:07 AM
Vedanta की अगले हफ्ते होने वाली बोर्ड मीटिंग में दूसरे अंतरिम डिविडेंड का हो सकता है ऐलान, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट
वेदांता के बोर्ड ने इसके पहले 31.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दर से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। जिसका भुगतान मई 2022 को हो भी गया है

Vedanta ने गुरुवार को सूचित किया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग अगले हफ्ते 19 जुलाई 2022 को होगी। जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी के शेयरों पर दूसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव को विचार और मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

कंपनी ने आगे सूचित किया है कि अगर इस बोर्ड मीटिंग में अंतरिम लाभांश को मंजूरी मिल जाती है तो इसके लिए 27 जुलाई 2022 रिकॉर्ड डेट होगी। इसका मतलब यह है कि इनके पास 27 जुलाई 2022 तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हीं को यह अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी सूचित किया है कि 30 जून 2022 को समाप्त कंपनी के पहले तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद अगले 48 घंटों तक कंपनी के सिक्योरिटीज में कारोबार के लिए ट्रेडिंग विंडों बंद रहेंगे।

बताते चलें कोई भी लिस्टेड कंपनी अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा कंपनी के शेयर धारकों को डिविडेंड के तौर पर वितरित करती है। वेदांता लगभग हर तिमाही में अपने शेयर धारको को अंतरिम डिविडेंड के जरिए कैश वितरित करती रही है। साथ ही कंपनी साल के अंत में फाइनल डिविडेंड और तमाम मौकों पर स्पेशल डिविडेंड देने के लिए भी जानी जाती है।

वेदांता के बोर्ड ने इसके पहले 31.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दर से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। जिसका भुगतान मई 2022 को हो भी गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें