Get App

वेदांता का शेयर शुक्रवार को 7% चढ़ा, ब्रोकरेज को और अपसाइड की उम्मीद, जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Vedanta का शेयर शुक्रवार को 7 प्रतिशत उछल गया। जबकि पिछले चार दिनों में इसमें 16 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। कल बीएसई पर शेयर 7.37 प्रतिशत बढ़कर 324.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 05, 2022 पर 12:08 PM
वेदांता का शेयर शुक्रवार को 7% चढ़ा, ब्रोकरेज को और अपसाइड की उम्मीद, जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड
Vedanta पर मोतीलाल ओसवाल ने अपनी न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक पर हमारा टारगेट प्राइस 255 रुपये है

Vedanta share price up: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन वेदांता (Vedanta) के शेयरों में भारी मात्रा में कारोबार हुआ। इसकी वजह से शुक्रवार को वेदांता का शेयर 7 प्रतिशत उछल गया। इसमें पिछले चार दिनों में शेयर में 16 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। बीएसई पर शेयर 7.37 प्रतिशत बढ़कर 324.65 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। दो सप्ताह के औसत 7.82 लाख शेयरों के मुकाबले अब तक कुल 14.95 लाख शेयरों में बीएसई पर खरीद-फरोख्त देखने को मिली। शुक्रवार तक चार दिनों में शेयर में 15.57 प्रतिशत की तेजी आई है। इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स 2.6 फीसदी चढ़ा है। वहीं सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक के टारगेट में मामूली तेजी की राय दी है।

FY23 की सितंबर तिमाही में वेदांता (Vedanta)का मुनाफा 60.80 प्रतिशत घटकर 1,808 करोड़ रुपये रहा। जबकि FY22 की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4,615 करोड़ रुपये रहा था। FY23 की सितंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 37,351 करोड़ रुपये हो गई। जबकि FY22 की सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 31,074 करोड़ रुपये रही थी।

Nuvama Institutional Equities को लगता है कि कम कीमतों, हेजिंग की अनुपस्थिति, लोअर सीओपी और हायर वॉल्यूम के बीच वेदांता के लिए दिसंबर तिमाही कमजोर रहेगी। कैप्टिव कोयले से लागत बचत होने की वजह से आय वृद्धि के बावजूद दिसंबर तिमाही कमजोर रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने वेदांता का टारगेट प्राइस 355 रुपये तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें