विजय केडिया ने इन 2 स्टॉक्स में की प्रॉफिट बुकिंग, आइए डालते हैं एक नजर

Vijay Kedia portfolio: Cera Sanitaryware के अक्टूबर-दिसंबर 2021 के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी के इडिविजुअल शेयर होल्डर लिस्ट से विजय केडिया का नाम गायब है।

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 12:55 PM
विजय केडिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के पहली तिमाही के दौरान इन दोनों शेयरों में हिस्सेदारी खरीदी थी।

Vijay Kedia portfolio: कोलकत्ता में पैदा हुए दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने अक्टूबर -दिसंबर 2021 तिमाही में अपने 2 पोर्टफोलियो स्टॉक Cera Sanitaryware Ltd. और Elecon Engineering Co Ltd में मुनाफावसूली की है। बता दें कि विजय केडिया ने इन स्टॉक में 2 तिमाहियों से अपनी होल्डिंग बनाए रखी थी। हाल ही में खत्म हुए दिसंबर तिमाही के इन दोनों कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक विजय केडिया का नाम इन कंपनियों के इडिविजुअल शेयर होल्डर की लिस्ट से गायब है।

Cera Sanitaryware के अक्टूबर-दिसंबर 2021 के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी के इडिविजुअल शेयर होल्डर लिस्ट से विजय केडिया का नाम गायब है। हालांकि सितंबर तिमाही की लिस्ट में कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न में विजय केडिया का नाम था और इस अवधि में विजय केडिया के पास Cera Sanitaryware के 1,35,306 शेयर यानी 1.04 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसका मतलब यह हैकि विजय केडिया ने दिसंबर तिमाबी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी।

हालांकि यह पक्का नहीं है कि उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची है या आंशिक हिस्सेदारी। बता दें कि अगर कोई इडिविजुअल शेयर धारक किसी कंपनी में 1 फीसदीसे कम हिस्सेदारी रखता है तो उसका नाम कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में नहीं दिखाया जाता है।


अब बैंकिंग शेयरों के हाथ में होगी बाजार की लीडरशिप, जानिए आज के टॉप पिक्स जिनमें इंट्राडे में हो सकती है जोरदार कमाई

इसी तरह Elecon Engineering में सितंबर तिमाही विजय केडिया की हिस्सेदारी 13 लाख शेयरों यानी 1.16 लाख फीसदी थी लेकिन Elecon Engineering के दिसंबर तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न में विजय केडिया का नाम गायब है। इसका मतलब यह है कि या तो उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है या फिर कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से कम हो गई है और उन्होंने मुनाफावसूली कर ली है।

गौरतलब है कि विजय केडिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के पहली तिमाही के दौरान इन दोनों शेयरों में हिस्सेदारी खरीदी थी। इसका मतलब यह है कि उन्होंने इन दोनों शेयरों को अपने पास 2 तिमाहियों तक रखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।