Vijay Kedia portfolio: कोलकत्ता में पैदा हुए दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने अक्टूबर -दिसंबर 2021 तिमाही में अपने 2 पोर्टफोलियो स्टॉक Cera Sanitaryware Ltd. और Elecon Engineering Co Ltd में मुनाफावसूली की है। बता दें कि विजय केडिया ने इन स्टॉक में 2 तिमाहियों से अपनी होल्डिंग बनाए रखी थी। हाल ही में खत्म हुए दिसंबर तिमाही के इन दोनों कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक विजय केडिया का नाम इन कंपनियों के इडिविजुअल शेयर होल्डर की लिस्ट से गायब है।
