वोडाफोन-आइडिया (VODAFONE-IDEA) के बॉन्ड होल्डर्स को ब्याज की पेमेंट समय पर मिलेगी। कंपनी पेमेंट के लिए पैसा जुटाने में कामयाब रही है। कंपनी 13 दिसंबर से मार्च तक बॉन्ड होल्डर्स ₹6000 करोड़ का भुगतान करेगी। बाजार में इस खबर के चलते ये टेलीकॉम स्टॉक फिर से रिचार्ज हो गया। जिसके बाद इसमें सुबह के सत्र में अच्छी तेजी नजर आ रही है और खरीदारी बढ़ती हुई देखी गई।
