Voltamp Transformers के शेयरों में लगातार तेजी जारी है और बीएसई पर आज भी इस स्टॉक ने इंट्राडे में 5 फीसदी की बढ़त के साथ 3,283 रुपये का नया हाई हिट किया है। इस स्टॉक में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली है और इस अवधि में इसने करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।
पिछले 2 महीनों में इस शेयर में 77 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी के नतीजे काफी मजबूत रहे थे। जिसका असर इस शेयर की चाल पर देखने को मिला है।
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में Voltamp Transformers की बिक्री में सालाना आधार पर 36.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी और यह 387 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी। कंपनी को इस अवधि में बड़ी मात्रा में अपने ऑर्डर पूरे करने का फायदा मिला था। 31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 67 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी और यह वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में 31.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 51.9 करोड़ रुपये पर आ गई थी।
इस अवधि में कंपनी के एबिटडा में सालाना आधार पर 102 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी और यह 66.7 करोड़ रुपये पर रही थी। इसी तरह एबिटडा मार्जिन भी सालाना आधार पर 5.61 फीसदी की बढ़त के साथ 17.2 फीसदी पर पहुंचा था। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने 35 रुपये प्रति शेयर लाभांश का भी ऐलान किया था।
बताते चलें कि Voltamp Transformers इलेक्ट्रिकल ट्रांसफार्मर बनाती है। कंपनी कई सालों से कर्ज मुक्त है। मार्केट एनालिस्ट का मानना है कि कंपनी अपने इंडस्ट्रियल फोकस्ड को बिजनेस मॉडल के कारण अपने सेक्टर की सबसे बेहतर कंपनियों में से है। देश में आगे आने वाले अपट्रेड का फायदा कंपनी को मिलेगा। इस लिहाज से यह कंपनी निवेश के नजरिए से काफी अच्छी है।
इस बीच HDFC MF ने अपनी तमाम स्कीम के तहत 14 जून 2022 को Voltamp Transformers के 50,000 अतिरिक्त शेयर खरीदें है। इस खरीद के बाद कंपनी HDFC MF की होल्डिंग 4.91 फीसदी से बढ़कर 5.25 फीसदी हो गई है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)