सरकार ने चीनी निर्यात के लिए छूट की अवधि 20 जुलाई तक बढ़ाई

भारत ने 6 साल में पहली बार मई महीने में शुगर एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाया था और उस वक्त शुगर एक्सपोर्ट की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई थी

अपडेटेड Jul 08, 2022 पर 2:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के प्रेसिडेंट आदित्य झुनझुनवाला ने कहा है कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने 800000 टन चीनी के निर्यात की समय सीमा दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। वार्षिक मानसूनी बारिश के कारण कई उत्पादकों के लिए कारखानों से बंदरगाहों तक स्टॉक ले जाना मुश्किल हो जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है।

अब दुनिया के सबसे बड़े शुगर उत्पादक भारत के शुगर मिलों को 20 जुलाई तक शुगर एक्सपोर्ट करने की मंजूरी होगी। बता दें कि पहले यह डेट 5 जुलाई तय की गई थी। लेकिन मानसूनी बारिश के कारण तमाम चीनी मिल कारखानों से बंदरगाहों तक चीनी पहुंचाने में कामयाब नहीं रहे। इसको ध्यान को रखते हुए सरकार ने इस तिथि को विस्तार दिया है। शुगर इंडस्ट्री ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के प्रेसिडेंट आदित्य झुनझुनवाला ने कहा है कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। हालांकि बहुत कम मात्रा में एक्सपोर्ट की जाने वाली शुगर फंसी हुई थी लेकिन अब इसको नई डेडलाइन के पहले एक्सपोर्ट किया जा सकेगा।


बता दें कि भारत ने 6 साल में पहली बार मई महीने में शुगर एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाया था और उस वक्त शुगर एक्सपोर्ट की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई थी।

NSE Scam : फोन टैपिंग में चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण सहित 18 एंटिटीज पर केस दर्ज, CBI की कार्रवाई

सरकार ने घरेलू बाजार में शुगर की कीमतों में बढ़ोतरी पर नकेल कसने के लिए इस शुगर पीरियड की एक्सपोर्ट लिमिट 10 मिलियन टन तय कर दी है। आदित्य झुनझुनवाला का कहना है कि अब सरकार को उस 10 लाख टन रॉ शुगर के एक्सपोर्ट को भी मंजूरी दे देनी चाहिए जिसका उत्पादन चीनी मिलों ने प्रतिबंध लागू होने के पहले एक्सपोर्ट करने के लिए किया था।

उन्होंने आगे कहा कि इस अतिरिक्त एक्सपोर्ट से घरेलू बाजार में किसी शॉर्टेज की उम्मीद नहीं है क्योंकि अगले सीजन में देश में गन्ने की बंपर फसल होने की उम्मीद है। ISMA का अनुमान है कि भारत 30 सितंबर को खत्म होने वाले मार्केटिंग ईयर में ब्राजील को पछाड़ कर दुनिया का सबसे बड़ा शुगर उत्पादक बन सकता है। ISMA का मानना है कि इस मार्केटिंग सीजन में भारत का शुगर उत्पादन 3.6 लाख टन रह सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।