LPG New Rules from October 1: देश भर में अगले महीने यानी एक अक्टूबर से घरेलू LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 1 अक्टूबर, 2026 से सब्सिडी के साथ तय रिटेल सेलिंग प्राइस पर रिफिल लेने वाले घरेलू LPG ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य होगा। सरकार के अनुसार, इस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस का मकसद देश भर में यह पक्का करना है कि सब्सिडी वाला LPG सही और पात्र परिवारों तक पहुंचे। साथ ही सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए डायवर्जन रोका जा सके।
89.9 फीसदी उपभोक्ता करा चुके हैं ऑथेंटिकेशन
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहकों (कुल ग्राहकों का 89.9%) ने पहले ही बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है। इन ग्राहकों को अब कोई और कार्रवाई करने की जरूरत नहीं होगी। उनकी रिफिल बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी।
वहीं, जिन ग्राहकों ने अभी तक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है, वे अब प्रोसेस पूरा होने के बाद ही तय कीमत पर सब्सिडी वाले रिफिल बुक कर सकेंगे। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक BAA पूरा नहीं किया है, उन्हें हर हाल में सब्सिडी वाले रिफिल की बुकिंग के लिए पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
BAA को LPG डिलीवरी के समय डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम में या संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के मोबाइल ऐप के जरिए पूरा किया जा सकता है। इसके लिए Indane ग्राहक IndianOil ONE ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि Bharatgas ग्राहक HelloBPCL ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि HP Gas ग्राहक HP PAY ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक इन तीनों ऐप के जरिए घर बैठे भी यह प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
सरकार ने कहा है कि जो ग्राहक BAA पूरा करने के इच्छुक नहीं हैं या पूरा नहीं कर पा रहे हैं, वे LPG लेना जारी रख सकते हैं। हालाँॉंकि, उन्हें अपनी पसंद को अपनी OMC के डिजिटल चैनलों जैसे कंज्यूमर वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, WhatsApp चैटबॉट या IVRS के जरिए रजिस्टर करना होगा।
ऐसे ग्राहकों को स्थानीय उपलब्धता के आधार पर बिना सब्सिडी के लागू मार्केट प्राइस पर 5 kg या 10 kg के सिलेंडर में LPG मिलेगी। सरकार ने कहा कि शुरू में ग्राहकों से 30 जून, 2026 तक BAA पूरा करने के लिए कहा गया था। बाद में इस डेडलाइन को कई बार बढ़ाया गया, जिसमें 14 सितंबर सबसे हालिया डेडलाइन थी।
घर बैठे भी कर सकते हैं BAA
उपभोक्ता कई तरीकों से बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं। यह प्रक्रिया:-
देशव्यापी आउटरीच कैंपेन चलाने की तैयारी