Mumbai Accident: मुंबई में दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार BMW ने पैदल चलने वालों को मारी टक्कर, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Mumbai Accident: मुंबई पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर को सुबह करीब 5:20 बजे कोस्टल रोड पर लोटस जेटी के पास एक BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ़्तार के कारण ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया

अपडेटेड Sep 20, 2026 पर 10:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mumbai Accident: MBC ने बताया कि अस्पताल लाए गए चार लोगों में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया

Mumbai Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ़्तार एक BMW कार के टक्कर मारने से तीन पैदल चलने वालों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार तड़के कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास हुआ। कोस्टल रोड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की वजह तेज रफ़्तार बताई जा रही है। घायल चार लोगों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल लाए गए चार लोगों में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, "20 सितंबर को सुबह करीब 5:20 बजे मुंबई कोस्टल रोड पर लोटस जेटी के पास एक BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ़्तार के कारण ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। चारों को नायर अस्पताल ले जाया गया।" मृतकों की पहचान शनाय गज्जल और धैर्य सेठ के तौर पर हुई है। एक अन्य 20 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत


इस बीच, मुंबई के लालबाग इलाके में शनिवार देर रात गणपति पंडाल के पास करंट लगने से आठ वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर कालाचौकी स्थित दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुई। उस समय गणपति उत्सव के कारण लालबाग इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मुंबई दमकल विभाग (एमएफबी) को रात दो बजकर 42 मिनट पर मिली। इसके बाद दमकल विभाग, पुलिस, बेस्ट (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन) और महानगरपालिका के वार्ड कार्यालय के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। पुलिसकर्मियों से मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, पांच घायलों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया। जबकि अन्य घायलों को परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मसीना अस्पताल में आठ वर्षीय राघनी घनश्याम यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 19 वर्षीय किरण अकबर नाइक, 19 वर्षीय तन्वी नरश हांडे, 19 वर्षीय साहिल संदीप तारे और 12 वर्षीय रूही सिंह का अस्पताल में उपचार हो रहा है। उनकी हालत के बारे में जानकारी अभी नहीं मिली है। बाद में एक अधिकारी ने एक अन्य मौत की भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ग्लोबल अस्पताल में भर्ती एक महिला ने भी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उसकी पहचान और अन्य डिटेल्स की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

ये भी पढ़ें- DU Results 2026: राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' और CJP कैंपेन का नहीं चला असर? जानिए DUSU चुनाव में ABVP के दबदबे का क्या है मतलब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।