Silver Gold Price Today : सोने की कीमतों में हाल के दिनों में भारी गिरावट आई और यह मार्च के बाद से अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहा है। इसकी एक सबसी बड़ी वजह फेडरल रिजर्व का सख्त रुख है,जिसने ब्याज दरों में और बढ़ोतरी का संकेत दिया है। इसके अलावा,AI शेयरों में भारी बिकवाली के चलते निवेशकों को अपना नुकसान कवर करने के लिए सोना बेचना पड़ रहा है।
आज शुक्रवार को भी सोने में 1% तक की गिरावट आई है और यह 3,590 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। इस हफ्ते इसमें 7% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है, जिससे यह सितंबर 2025 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इसी अवधि में चांदी में भी लगभग 13% की गिरावट आई है। गुरुवार को फेड बैंक ऑफ शिकागो के अध्यक्ष ऑस्टन गूल्सबी ने भी उन कई केंद्रीय बैंक अधिकारियों का सपोर्ट किया जिन्होंने ब्याज दरें बढ़ाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में लगातार बनी हुई महंगाई से निपटने के लिए वे सभी विकल्पों पर विचार करेंगे।
सख्त मौद्रिक नीति की संभावना के कारण ट्रेजरी यील्ड ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। अमेरिका में 10-ईयर बॉन्ड की लागत इस कदर बढ़ गई है कि यह 2007 के उस दौर की बराबरी कर सकती है,जब एक ही साल में 29 बार यील्ड 5% से ऊपर रही थी। ऊंची ब्याज दरें और यील्ड आमतौर पर सोने के लिए नेगेटिव होती हैं, क्योंकि सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता है। इस हफ्ते डॉलर इंडेक्स में भी 0.7% की बढ़ोतरी हुई है,जिससे अमेरिकी मुद्रा में कीमत तय होने वाली कीमती धातुओं (जैसे सोना) को खरीदना अधिकांश खरीदारों के लिए महंगा हो गया है।
फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमत में लगभग 33 फीसदी की गिरावट आई है, क्योंकि एनर्जी की बढ़ती लागत ने महंगाई को और बढ़ा दिया है। सोना टेक्नोलॉजी शेयरों में आई भारी गिरावट की चपेट में भी आ गया है। एंथ्रोपिक पीबीसी (Anthropic PBC) की बाजार में मजबूत शुरुआत के बावजूद,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर को लेकर बनी निराशा दूर नहीं हो सकी, जिसके चलते वॉल स्ट्रीट की गिरावट का असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।
सिंगापुर में सुबह 8:28 बजे स्पॉट गोल्ड 0.3% गिरकर 3,614.59 डॉलर प्रति औंस पर दिख रहा था। चांदी 0.2% गिरकर 42.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी। पिछले सत्र में इसमें लगभग 5% की गिरावट आई थी। प्लैटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
कमोडिटी कॉल Research Analyst के अनुज गुप्ता की तरफ से आई है। इनको आज सिल्वर और क्रूड में बिकवाली करके कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी सिल्वर में 160000 रुपए के आसपास, 164500 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 152000 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। वहीं, क्रूड में इनकी 7950 रुपए के आसपास, 8150 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 152000 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।