Silver Price : कीमतों में तेज गिरावट के बावजूद सिल्वर के फंडामेंटल्स मजबूत-सिल्वर इंस्टीट्यूट

Silver Price : सिल्वर इंस्टीट्यूट के प्रेसीडेंट और सीईओ माइकल डीरिएन्जो का कहना है कि कीमतों में आई भारी गिरावट से चांदी के लॉन्ग टर्म डिमांड आउटलुक में कोई बदलाव नहीं आया है। सोलर एनर्जी,इलेक्ट्रॉनिक्स और एआई से इसकी खपत को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 5:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Price : सिल्वर इंस्टीट्यूट का अनुमान है कि 2026 में बाजार में चांदी का मार्केट डेफिसिट घटकर लगभग 35 मिलियन औंस रह जाएगा

Silver Price : सिल्वर इंस्टीट्यूट के प्रेसीडेंट और सीईओ माइकल डिरीएंजो ने कहा है कि हाल के हाई से चांदी में लगभग 50% की गिरावट आने के बावजूद, इसके लॉन्ग टर्म फंडामेंटल कमजोर नहीं हुए हैं। बाजार में अब इसकी कीमतों का एक नया लो (प्राइस फ्लोर) तय हो गया है। उनका मानना ​​है कि सिल्वर की कीमतों पर शॉर्ट टर्म दबाव के बावजूद सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर से आने वाली मांग चांदी की खपत को सपोर्ट देती रहेगी।

इससे पहले,चांदी की कीमत में भारी गिरावट आने से ठीक पहले,केवल तीन महीनों में यह लगभग 50 डॉलर प्रति औंस से उछलकर 120 डॉलर तक पहुंच गई थी। हालांकि वह तेजी शायद कुछ ज्यादा ही थी। लेकिन डिरीएंजो का मानना ​​है कि चांदी की मांग का मूल आधार अभी भी मजबूत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बाजार के फंडामेंटल बेहद मजबूत हैं और उन्हें लगता है कि चांदी के लिए कीमतों का एक नया निचला स्तर तय हो गया है।

डिमांड आउटलुक मजबूत


डिमांड की बात करें तो सिल्वर इंस्टीट्यूट का अनुमान है कि 2026 में कुल औद्योगिक खपत में लगभग 2% की गिरावट आएगी। इसका मुख्य कारण सोलर पैनलों में चांदी का कम इस्तेमाल और फोटोवोल्टिक तकनीक में होने वाले बदलाव हैं। हालांकि,अगर सोलर से जुड़ी मांग को हटा दें तो भी इसकी औद्योगिक खपत में लगभग 5% की बढ़त होने की उम्मीद है।

डिरिएन्जो ने आगे कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स,सोलर एनर्जी और AI से जुड़े बुनियादी ढांचे में चांदी का बढ़ता इस्तेमाल इंडस्ट्रियल डिमांड को सहारा देता रहेगा। भले ही ऊंची कीमतों के कारण निर्माता चांदी की खपत कम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि सौर पैनलों के यह धातु महत्वपूर्ण बनी रहेगी,खासकर उन परियोजनाओं में जिन्हें 25-30 वर्षों तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि लगभग हर चीज़ का इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफार्मेशन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते रुझान के चांदी की मांग बनी रहेगी। साथ ही इसे AI तथा डेटा सेंटर्स से जुड़ी मांग का भी फायदा मिल सकता है।

भारत में चांदी की निवेश मांग पर दबाव

हालांकि, सोने और चांदी पर अतिरिक्त कर लगाए जाने के बाद भारत में चांदी की निवेश मांग पर दबाव बना है। दिवाली से पहले फिजिकल मांग में तो सुधार हुआ,लेकिन ऊंचे टैक्स के कारण निवेशक इस मेटल को खरीदने से पीछे हट रहे हैं। हाल के वर्षों में भारत ग्लोबल स्तर पर चांदी की निवेश मांग को बढ़ाने वाला एक अहम फैकटर रहा है, चाहे वह भौतिक खरीदारी के ज़रिए हो या एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट्स (ETPs) के ज़रिए।

चांदी में सिर्फ सप्लाई में कमी के आधार पर निवेश का फैसला लेनें से बचें

सप्लाई की बात करें तो सिल्वर इंस्टीट्यूट का अनुमान है कि 2026 में बाजार में चांदी का मार्केट डेफिसिट घटकर लगभग 35 मिलियन औंस रह जाएगा। इस इंडस्ट्री में लगातार छह सालों तक सप्लाई की कमी देखने को मिली है,जिसमें कुल कमी 750 मिलियन औंस से अधिक रही है। यह ग्लोबल स्तर पर खदानों से होने वाली लगभग एक साल की कुल सप्लाई के बराबर है।

हालांकि,डिरीएंजो ने कहा कि चांदी में सिर्फ इसलिए निवेश करने से बचें कि आपूर्ति की कमी रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी भी काफी मात्रा में स्टॉक मौजूद है। ऐसे में निवेशकों को केवल आपूर्ति की कमी के आधार पर ही निवेश का फैसला लेने से बचना चाहिए।

 

 

Market Outlook : तेजी लेकर बंद हुआ बाजार, जानिए 20 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।