Market Outlook : तेजी लेकर बंद हुआ बाजार, जानिए 20 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook : डेली चार्ट्स पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनी है और इंट्राडे चार्ट्स पर अपट्रेंड जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। इससे मौजूदा स्तरों से आगे भी तेजी की संभावना को सपोर्ट मिल रहा है
Market Outlook : आगे बाजार की दिशा तय करने में विदेशी निवेशकों के रुख और कंपनियों के नतीजे बड़ी भूमिका निभाएंगे
Market Outlook : 19 नवंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी 25,500 के स्तर के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 989.94 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,021.75 पर और निफ्टी 286.35 अंक या 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,514.30 पर बंद हुआ। आज 2183 शेयरों में तेजी आई,1861 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई,जबकि 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी,आयशर मोटर्स,M&M, HUL और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल रहे,जबकि इन्फोसिस,टेक महिंद्रा,एटरनल,TCS और HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गिरावट रही।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो इंडेक्स में 4.4%, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 3.2%, PSU बैंक इंडेक्स में 2.2%, FMCG इंडेक्स में 1.9%, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.4% और निफ्टी बैंक इंडेक्स में 1.3% की तेजी आई। वहीं, IT इंडेक्स में 1.1% की गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.9% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7% की बढ़त दर्ज की गई।
इंट्राडे चार्ट्स पर अपट्रेंड जारी रहने के संकेत, इन अहम लेवल्स पर रहे नजर
कोटक नियो के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार में जोरदार वापसी देखने को मिली। निफ्टी 286 अंक ऊपर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स में 990 अंकों की तेजी रही। सेक्टर्स की बात करें तो आज ऑटो इंडेक्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें 4.40 प्रतिशत की तेजी आई। जबकि, IT इंडेक्स सबसे ज्यादा कमजोर रहा और इसमें 1.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। तकनीकी रूप से देखें तो कमजोर शुरुआत के बाद निफ्टी ने 25100 के पास सपोर्ट लिया और तेजी से वापसी की। इस बदलाव के बाद पूरे दिन बाजार में तेजी का रुझान बना रहा।
डेली चार्ट्स पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनी है और इंट्राडे चार्ट्स पर अपट्रेंड जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। इससे मौजूदा स्तरों से आगे भी तेजी की संभावना को सपोर्ट मिल रहा है।
डे ट्रेडर्स के लिए ट्रेंड पॉजिटीव है,लेकिन इंट्राडे में गिरावट आने पर खरीदारी करना और तेजी आने पर बिकवाली करना एक बेहतर रणनीति होगी। नीचे की तरफ,25400 और 25320 अहम सपोर्ट जोन का काम करेंगे। जबकि ऊपर की तरफ 25650 और 25700 अहम रेजिस्टेंस स्तर हो सकते हैं। हालांकि, 25320 के स्तर के नीचे जाने पर अपट्रेंड कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में,ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।
आज आने वाले अमेरिकी जॉब्स डेटा पर रहेगी नजर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च,वेल्थ मैनेजमेंट सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि आगे भारतीय बाजारों में तेजी देखने को मिल सकती है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार हो रही खरीदारी,कंपनियों के अच्छे नतीजों,अलग-अलग सेक्टर्स के फंडामेंटल्स में सुधार और कमोडिटी की कीमतों में नरमी जैसे फैक्टर बाजार में जोश भर सकते हैं। हालांकि,अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का ऊंचे स्तर पर होना और फेडरल रिजर्व का सख्त रुख ग्लोबल मार्केट पर दबाव बना सकते हैं।
अक्टूबर की FOMC बैठक के मिनट्स से संकेत मिलता है कि लगभग सभी फेड अधिकारियों का मानना है कि महंगाई को वापस 2% के स्तर पर लाने के लिए ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की जरूरत है। इस वजह से अमेरिकी 10 ईयर ट्रेजरी यील्ड बढ़कर लगभग 5.07% पर पहुंच गई है। ब्याज दरों के भविष्य को लेकर और संकेत पाने के लिए निवेशक आज आने वाले अमेरिकी जॉब्स डेटा पर नजर रखेंगे।
अच्छी गुणवत्ता और सही वैल्यूएशन वाले शेयरों पर ही करें फोकस
PL कैपिटल के विक्रम कसाट का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय इक्विटी बाजार में मजबूती रही। घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी बेहतर होते अर्निंग आउटलुक का संकेत है। हालांकि,अलग-अलग सेक्टरों के प्रदर्शन में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। जबकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख (hawkish signals) के कारण IT शेयर दबाव में हैं। इससे पता चलता है कि निवेशक अब घरेलू ग्रोथ और ग्लोबल मांग की अनिश्चितता से प्रभावित सेक्टरों के बीच फर्क करना सीख रहे हैं।
ब्रेंट क्रूड घटकर लगभग 91.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इससे भारत के आयात बिल में कुछ राहत मिलेगी। वहीं,अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 93.44 के स्तर पर है,जो एक अहम मैक्रो इंडिकेटर है जिस पर नजर रखना जरूरी है।
पिछले सत्र में FIIs ने भारतीय इक्विटीज में 4,554 करोड़ रुपये का निवेश किया। जबकि DIIs ने 4,455 करोड़ रुपये की बिकवाली की। इससे पता चलता है कि संस्थागत निवेशकों के बीच अभी भी अच्छा भरोसा नहीं बन पाया है। आगे बाजार की दिशा तय करने में विदेशी निवेशकों का रुख और कंपनियों के नतीजे बड़ी भूमिका निभाएंगे। ऐसे में निवेशकों के सलाह होगी कि वे चुनिंदा शेयरों में रुक-रुक कर निवेश करें। अच्छी गुणवत्ता और सही वैल्यूएशन वाले शेयरों पर ही फोकस करें।
Bank Nifty Trend : बैंक निफ्टी ने 1.5% उछलकर हिट किया 62950 नया रिकॉर्ड हाई, जानिए क्या कायम रह पाएगी ये तेजी
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।